नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया है। मुलायम की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही उनके बेटे अखिलेश यादव और बहू डिपंल यादव भी लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक साथ ही शिवपाल सिंह यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे। दरअसल, मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती हैं। उन्हें रूम से ICU में शिफ्ट किया गया है। ससे पहले मुलायम सिंह यादव को 15 जून की शाम को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां पर स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया था।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी मुलायम सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके स्वस्थय होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव बीते दो साल से बीमार चल रहे हैं। पहले भी वह कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं। मुलायम सिंह यादव को जुलाई, 2021 में भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे भी पहले अगस्त, 2020 में पेशाब की नली में संक्रमण के बाद और इस साल पेट में दर्द के बाद भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां टेस्ट में आंत में सूजन की समस्या सामने आई थी।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 hr agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
2 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
17 hrs agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
20 hrs agoनाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
22 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
23 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
23 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
1 day agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines