Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और नए मंत्रिमंडल के शपथ समारोह से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयनगर इलाके में गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सूरत में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति शिपोकोसा पॉलस मशातिले से मुलाकात की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत ने हवा से जमीन पर मार करने वाली एंटी-रेडिएशन मिसाइल 'रुद्रम-2' का सफल परीक्षण किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मदुरै के कुछ हिस्सों में हुई बारिश
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को बंगाल विधानसभा में विपक्ष का नेता किया नियुक्त
TMC ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को बंगाल विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुलिस हमारे नेताओं को धमका रही है- ममता
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में के. अन्नामलाई से मुलाकात की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में भाजपा नेता के. अन्नामलाई से मुलाकात की। pic.twitter.com/kRGdjzALhS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास से रवाना हुए राहुल गांधी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: समर्थ और गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्विशा शर्मा मौत मामला | भोपाल, मध्य प्रदेश: अदालत ने इस मामले में आरोपी ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मदर डेयरी ने लॉन्च किया मिट्टी में घुलने वाला पाउच
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मदर डेयरी ने आज मंगलवार को पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत नई शुरुआत करते हुए दूध का नया पाउच पेश किया, जो मिट्टी में अपने आप घुल जाता है. मदर डेयरी ने “भारत का पहला ऐसा दूध का पाउच पेश किया जो मिट्टी में अपने आप घुल जाता है और जो पर्यावरण में प्लास्टिक का कोई निशान नहीं छोड़ता. मदर डेयरी ताजा दूध सप्लाई करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है और कई राज्यों में हर दिन करीब 55 लाख लीटर दूध बेचती है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: साउथ अफ्रीका के उपराष्ट्रपति माशातिले से मिले जयशंकर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति शिपोकोसा पॉलस माशातिले से मुलाकात की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब को बम से उड़ाने की धमकी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अहमदाबाद में SP स्टेडियम के पास नवरंगपुरा में एक स्पोर्ट्स क्लब को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है। क्लब के एक कमरे में मिले पेंसिल से लिखे लेटर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम है। क्लब में 21 जून को बम धमाके करने की धमकी दी गई है।
यह सनसनीखेज लेटर स्पोर्ट्स क्लब के कमरा नंबर 119 में मिला। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह कमरा एक पालक डॉक्टर के रेफरेंस पर बुक किया गया था, और इसमें तंजानिया के 3 विदेशी बिजनेसमैन रुके हुए थे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल की सत्ताधारी पार्टी RSP के प्रमुख रवि पहुंचे दिल्ली
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल की सत्ताधारी पार्टी RSP के प्रमुख रवि लामिछाने ‘BJP को जानो’ पहल के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलने दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय पहुंच गए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वेदांता ग्रुप के ठिकाने पर ED की रेड
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फेमा मामले में वेदांता ग्रुप के खिलाफ छापेमारी की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु BJP नेता के अन्नामलाई ने की बी एल संतोष से मुलाकात
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु बीजेपी नेता के अन्नामलाई ने बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष से मुलाकात की. ये बैठक बीजेपी मुख्यालय में हुई.
इसके अलावा के अन्नामलाई की बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ भी मुलाकात हुई. राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल के साथ भी हो चुकी है मुलाकात. मुलाकात में अन्नामलाई ने पार्टी में उनके रोल को लेकर चर्चा की है. पार्टी से नाराजगी की खबरों के बीच दोनों नेताओं के साथ अन्नामलाई की मुलाकात अहम मानी जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ FIR
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में AAP नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. जनकपुरी स्कूल सेक्सुअल एसाल्ट के मामले में पीड़िता की पहचान जाहिर करने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर कार्रवाई गई है. पुलिस के मुताबिक, एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रवीना टंडन की मां के घर चोरी मामले में महिला गिरफ्तार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन की मां के 25 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी के मामले में घर पर काम करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई की जुहू पुलिस ने 47 साल की राशि छाबड़िया को एक्ट्रेस रवीना टंडन की मां के परिवार का भरोसा जीतकर उनसे करीब 25 लाख रुपये की ज्वेलरी और महंगी घड़ियां चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी के हापुड़ में कपड़ा व्यापारी से 17 लाख की लूट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में चोरी की एक घटना के बारे में DSP वरुण मिश्रा ने बताया, “दिल्ली के एक कपड़ा व्यापारी से दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर लूट की सूचना मिली. व्यापारी से पता चला 16 लाख 92 हजार रुपए बैग में रखे थे. ड्राइवर ने स्वीकार किया की उसके 2 साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया है. ड्राइवर की निशानदेही पर अभियुक्तों को पकड़ने के प्रयास के क्रम में उन्होंने पुलिस पर फायर किया जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त मन्नू घायल हुआ है और निहाल भी पकड़ा गया है. उनके पास से 16 लाख 50 हजार बरामद किए गए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कजाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कजाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. छात्र बृजराज मीना और निखिल कुरी कजाकिस्तान के करागंडा मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे. दोनों राजस्थान के निवासी थे.
शनिवार को दोनों छात्र कथित तौर पर कजाकिस्तान में तैरते समय डूब गए. ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) डॉक्टर्स एसोसिएशन ने विदेश मंत्रालय को औपचारिक रूप से पत्र लिखकर कजाकिस्तान में जान गंवाने वाले दोनों छात्रों के पार्थिव शरीर को स्वदेश वापस लाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप और सहायता का अनुरोध किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए रेवंत रेड्डी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड्स में तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबादः SK होम्स अवंतिका में लगी आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में SK होम्स अवंतिका के एक फ़्लैट की तीसरी मंजिल पर आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. CFO राहुल पाल ने बताया, “2 जून को देर रात करीब 3 बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी. अवंतिका बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई थी, जिससे कई लोग अंदर फंसे थेय. तुरंत 2 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया. बचाव कार्य के दौरान पता चला कि धुएं की वजह से 3 कुत्तों की मौत हो गई.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्वालियर में मिली अधजली लाश
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्वालियर के SDOP मनीष यादव ने एक लापता नाबालिग लड़की का जला हुआ शव बरामद होने पर कहा, “अधजली हालत में एक शव बरामद हुआ है. पुलिस छानबीन कर रही है. 28 मई को एक नाबालिग बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. उसके बाद लगातार पुलिस जांच कर रही थी. विस्तृत जांच के बाद DNA मिलाकर कुछ कहा जा सकता है.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज नई दिल्ली में भारत-अमेरिका के वार्ताकारों की अहम बैठक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए आज नई दिल्ली में दोनों देशों के वार्ताकारों की अहम बैठक होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज से दिल्ली में भारत-अमेरिका द्वीपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर होगी वार्ता
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज से दिल्ली में भारत-अमेरिका द्वीपक्षीय व्यापार समझौते को फाइनल करने के लिए 3 दिनों की वार्ता शुरू होगी. अमेरिकी team के सदस्य भारत पहुंच चुके हैं.
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बातचीत की सफलता को लेकर वे आश्वस्त हैं. पिछले दिनों भारत में अमेरिका के राजदूत Sergio Gor ने कहा था कि 99% सहमती बन चुकी है.
भारत की कोशिश होगी कि समझौते पर फाइनल मुहर लगाते समय मौजूदा 10% टैरिफ को across the board लागू करें. साथ ही किसी ऐसे समझौते में न बंध जाए जो तेल की खरीद तथा संवेदनशील कृषि वस्तुओं पर संप्रभु निर्णयों में हस्तक्षेप करते हों.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दक्षिणी इटली के तटीय इलाके में जोरदार भूकंप
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दक्षिणी इटली के तटीय इलाके में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है. फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन के काफी नीचे, लगभग 253 किलोमीटर (157.21 मील) की गहराई पर दर्ज किया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देशभर में 15 दिन का जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान चलाने का फैसला किया है. इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय विस्तार केंद्र में संपन्न हुई.
आज नई दिल्ली में भारत-अमेरिका के वार्ताकारों की अहम बैठक
म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज मुंबई में व्यापार-उद्योग से जुड़ी बैठकों में शामिल होंगे और विभिन्न स्थलों के भ्रमण करेंगे. भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए आज नई दिल्ली में दोनों देशों के वार्ताकारों की अहम बैठक होगी.
SC में पांच नए जज लेंगे शपथ
सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए गए पांच नए जज मंगलवार को अपने पद की शपथ लेंगे. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट परिसर में इन नए जजों को शपथ दिलाएंगे. इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो जाएगी. अब कोर्ट में स्वीकृत 38 पदों में से केवल एक पद खाली रह जाएगा.
रूस ने लगाई एविएशन फ्यूल के निर्यात पर रोक
रूस ने विमानन ईंधन यानी एविएशन फ्यूल के निर्यात पर पूरी तरह रोक लगा दी है. यह पाबंदी 30 नवंबर तक लागू रहेगी. रूसी सरकार ने देश के भीतर ईंधन की सप्लाई सामान्य रखने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है. क्रेमलिन ने सोमवार को इस रणनीति की घोषणा की. सरकार का कहना है कि इस फैसले का एकमात्र मकसद घरेलू बाजार में स्थिरता बनाए रखना है.
दो-तीन दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा. अमूमन मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून होती है, लेकिन इस बार अल नीनो के प्रभाव से इसमें देरी हुई है. हालांकि, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश की शुरुआत हो चुकी है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
53 mins agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
6 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
13 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines