हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा था कोबरा सांप, ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से बच गई महिला की जान

गाजियाबाद में कमिश्नरेट ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. दिल्ली जाने वाली एलिवेटेड रोड पर वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक महिला चालक की जान को संभावित खतरे से बचाते हुए उसकी कार के डैशबोर्ड में छिपे कोबरा सांप को सुरक्षित पकड़ लिया. पढ़ें गाजियाबाद से मुहम्मद यूसुफ की रिपोर्ट.

विज्ञापन

गाजियाबाद में कमिश्नरेट ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. दिल्ली जाने वाली एलिवेटेड रोड पर वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक महिला चालक की जान को संभावित खतरे से बचाते हुए उसकी कार के डैशबोर्ड में छिपे कोबरा सांप को सुरक्षित पकड़ लिया.

जानकारी के अनुसार, राजनगर स्थित श्रीराम हाइट्स सोसाइटी निवासी मीनाक्षी शर्मा अपनी कार से नोएडा स्थित कार्यालय जा रही थीं. जैसे ही उनकी कार कानावनी एलिवेटेड रोड के पास पहुंची, अचानक उन्हें डैशबोर्ड के अंदर एक कोबरा सांप दिखाई दिया. सांप को देखते ही वह घबरा गईं और तुरंत कार सड़क किनारे रोककर बाहर निकल आईं. उन्होंने आस-पास मौजूद पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगाई.

इसी दौरान एलिवेटेड रोड पर ट्रैफिक क्रेन पर वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे. उन्होंने बिना घबराए बेहद शांत और सतर्क तरीके से स्थिति को संभाला. काफी सावधानी बरतते हुए उन्होंने कार के डैशबोर्ड में छिपे कोबरा को एक बड़ी खाली प्लास्टिक की बोतल की मदद से सुरक्षित पकड़ लिया.

विज्ञापन

हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया. महिला चालक ने ट्रैफिक पुलिस का आभार जताया और उनकी बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की. यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि ट्रैफिक पुलिस केवल यातायात व्यवस्था ही नहीं, बल्कि आपात परिस्थितियों में लोगों की सुरक्षा के लिए भी पूरी तरह तत्पर रहती है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola