Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Free Fire

Free Fire MAX की मेंबरशिप की कीमत क्या है और इसे कैसे खरीदते हैं?

Free Fire MAX में अगर आपको कम कीमत में डायमंड्स चाहिए, तो मेंबरशिप अच्छा विकल्प है। अलग-अलग प्रकार की मेंबरशिप होती है और आइए इन्हें हासिल करने का तरीका जानते हैं।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Aug 2, 2025 14:32
Free Fire MAX Membership
Free Fire MAX की मेंबरशिप

Every Membership Price: Free Fire MAX में कई सारे लोग पैसे खर्च करके डायमंड्स खरीदते हैं। हालांकि, यह थोड़े महंगे पड़ते हैं और कुछ लोग कम कीमत में इन-गेम करेंसी पाने की कोशिश करते हैं। इस मामले में मेंबरशिप काफी मदद कर सकती है। मेंबरशिप में धीरे-धीरे डायमंड्स मिलते हैं लेकिन कम पैसों में काम हो जाता है और कुछ अन्य फायदे भी होते हैं।

Free Fire MAX की मेंबरशिप के प्रकार और कीमत?

Free Fire MAX, Free Fire
फ्री फायर की मेंबरशिप

गेम में तीन अलग-अलग तरह की मेंबरशिप है। आपको साप्ताहिक और मासिक सदस्यता के कुल 3 विकल्प मिलते हैं। आइए तीनों की कीमत और प्रकार पर नजर डालते हैं:

---विज्ञापन---

वीकली मेंबरशिप लाइट

साप्ताहिक मेंबरशिप का छोटा पैक 50 रूपये में मिलता है। आपको तुरंत 20 डायमंड्स मिल जाते हैं और हर दिन आप 10 डायमंड क्लेम कर सकते हैं। कुल मिलाकर 7 दिन में आप 70 और करेंसी हासिल कर लेंगे। आपको 50 रूपये में 90 डायमंड मिल जाएंगे। ध्यान रखें कि आपको हर दिन लॉगिन करना है।

वीकली मेंबरशिप

साप्ताहिक मेंबरशिप का मुख्य वर्जन 159 रूपये का आता है। इसमें आपको तुरंत ही 200 डायमंड्स मिल जाते हैं और हर दिन आप लॉगिन करके 35 डायमंड्स कमा सकते हैं। इस हिसाब से आप 7 दिन में 245 डायमंड्स और प्राप्त कर लेंगे। कुल मिलाकर आपको 159 रूपये में 445 डायमंड्स मिल जाएंगे।

---विज्ञापन---

मंथली मेंबरशिप

मासिक मेंबरशिप सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसकी कीमत 799 रूपये है और खरीदी पर तुरंत आपको 100 डायमंड्स मिल जाते हैं। हर दिन आप 50 इन गेम करेंसी क्लेम कर सकते हैं और कुल मिलाकर महीने भर में आप 1500 डायमंड्स प्राप्त कर सकते हैं। 799 रूपये की इस मेंबरशिप में आपको 2500 डायमंड मिल जाएंगे।

Free Fire MAX की मेंबरशिप कैसे खरीद सकते हैं?

Free Fire MAX, Free Fire Membership
मेंबरशिप के विकल्प

नीचे दी गई आसान प्रक्रिया द्वारा आप मेंबरशिप की खरीद सकते हैं:

स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और ध्यान रखें कि आपकी मुख्य आईडी लॉगिन हो।

स्टेप 2: ऊपर की ओर डायमंड के बटन पर क्लिक करें और फिर मेंबरशिप के विकल्प को चुनना है।

स्टेप 3: तीनों मेंबरशिप आपको दिख जाएगी और अपनी पसंद के किसी एक विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4: कीमत पर क्लिक करना है और फिर सब्स्क्राइब के बटन को चुनें।

स्टेप 5: गूगल का पेज खुल जाएगा, जहां आपके पास कार्ड, UPI और रिडीम कोड द्वारा पेमेंट करने का विकल्प होगा।

स्टेप 6: पेमेंट करें और तुरंत ही मेंबरशिप आपके नाम हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile World Cup से भारतीय टीम बाहर, 25 करोड़ की इनामी राशि के साथ सऊदी अरब में फाइनल शुरू

First published on: Aug 02, 2025 02:32 PM

संबंधित खबरें