News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
PUBG Mobile World Cup 2025 Finals: PUBG Mobile का World Cup 2025 अब अपने अंतिम चरण पर है। इसके फाइनल आज यानी 1 अगस्त 2025 से शुरू हो गए हैं। यह 3 अगस्त 2025 तक चलने वाले हैं। सऊदी अरब के रियाद में स्थिति बॉलीवार्ड सिटी की किड्डिया ईस्पोर्ट्स एरीना में इस टूर्नामेंट के फाइनल का आयोजन किया जाने वाला है। भारतीय टीम ने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था लेकिन वो बाहर हो चुके हैं।
PUBG Mobile World Cup 2025 में भारतीय टीम Team AxTMG ने भी हिस्सा लिया था। उन्होंने BGMI Pro Series 2025 जीती थी और फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बने थे। इसके द्वारा उन्हें World Cup 2025 में जगह मिली थी लेकिन ग्रुप स्टेज से ही वो बाहर हो गए। 15वें नंबर पर उन्होंने फिनिश किया, जबकि उन्हें टॉप 8 में जगह बनानी थी। भारतीय फैंस को काफी उम्मीद थी लेकिन सभी के हाथ निराशा लगी।
16 टीमों ने PUBG Mobile के World Cup में जगह बनाई है। एक हफ्ते तक मैच चले और ग्रुप स्टेज में से टॉप 8 टीम ने फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा सर्वाइवल स्टेज से भी 8 टीमें आगे बढ़ी। अब तीन दिन तक फाइनल चलने वाला है। इसे यूट्यूब और फेसबुक पर PUBG Mobile Esports के पेज पर लाइव देख सकते हैं। नीचे ग्रुप स्टेज से क्वालीफाई होने वाली टीमों की लिस्ट है:
सर्वाइवल स्टेज से फाइनल में जगह बनाने वाली टीमों की लिस्ट:
PUBG Mobile के वर्ल्ड कप 2025 का फॉर्मेट रोचक रहने वाला है। कुल 18 मैच देखने को मिलेंगे। हर एक दिन 6 मैच होंगे और तीन दिनों तक प्रतियोगिता चलने वाली है। इसी बीच खास स्मैश रूल को लाया जाने वाला है।
ये भी पढ़ें:- BGMI के 1 अगस्त 2025 के रिडीम कोड हुए रिलीज, मुफ्त में पिंक गिल्डेड एमराल्ड स्किन पाने का मौका
न्यूज 24 पर पढ़ें BGMI, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।