News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Lakhs Accounts Banned: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को भारत में लाखों लोगों द्वारा खेला और पसंद किया जाता है. हर कोई गेम में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता है. हालांकि, इसके लिए अभ्यास करना होता है और मैचों में समय देना पड़ता है. हालांकि, कई लोग गलत तरीकों का उपयोग करने की कोशिश करते हैं और उनके खिलाफ Garena ने अब सख्त कदम उठाया. लाखों भारतीय फैंस के अकाउंट हमेशा के बैन हो चुके हैं और इसके पीछे का कारण भी सामने आ चुका है.
Garena ने Free Fire India के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली. इसी बीच उन्होंने खुलासा किया कि कई सारे अकाउंट्स को उन्हें मजबूरन बैन करना पड़ा. बता दें कि Garena ने 7,84,870 अकाउंट को बैन कर दिया है और इसके पीछे का कारण चीटिंग है. बता दें कि इतने सारे अकाउंट 1 से 14 अक्टूबर के बीच बैन हुए हैं. मात्र 14 दिनों में लाखों चीटर्स का गेम से सफाया हो गया है. Free Fire MAX के डेवलपर्स ने अपनी पोस्ट द्वारा बताया कि ये अकाउंट थोड़े समय के लिए नहीं, बल्कि हमेशा के लिए हट चुके हैं. अब कभी भी ये खिलाड़ी अपने फोन पर Free Fire MAX का मजा नहीं ले पाएंगे.
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, आया रिडीम कोड से बंपर इनाम पाने का सुनहरा मौका
Garena ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि Free Fire MAX के अकाउंट बैन होने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं हैं. काफी लोग अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हैक्स का उपयोग करते हैं लेकिन ये बड़ी गलती साबित हो सकती है. मोड ऐप्लिकेशन या डायमंड जनरेटर्स भी इस्तेमाल करने वाले प्लेयर्स के अकाउंट बैन हो जाते हैं. कई सारे लोग अपने साथियों से गलत व्यवहार करते हैं या उन्हें ग्रेनेड से नॉक कर देते हैं. अगर ज्यादा रिपोर्ट होती है, तो भी अकाउंट को बंद कर दिया जाता है. इसके अलावा भी अलग-अलग चीजें Free Fire MAX अकाउंट बैन होने का कारण बन सकती है.
ये भी पढ़ें:- BGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
न्यूज 24 पर पढ़ें Free Fire, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।