BGMI Battlegrounds Series को Orangutan जीता, 55 लाख की इनामी राशि के साथ खोला खाता
iQOO के BGMI Battlegrounds Series के फाइनल का समापन हो गया है और Organutan ने बड़ी जीत अपने नाम की है। इसी के साथ वो 55 लाख रूपये जीतने में सफल हुए हैं।
Orangutan Wins Battleground Series: BGMI का iQOO Battlegrounds Series काफी समय से चल रहा है और इसका अंत देखने को मिल गया है। तीन दिन के खेल के बाद आखिर Organutan ने टेबल टॉप किया और वो इस खास प्रतियोगिता को जीत गए। 1 करोड़ की इनामी राशि के साथ यह टूर्नामेंट हुआ था और पहले पायदान पर आने वाले Organutan को 55 लाख का बड़ा इनाम मिला। यह उनका BGMI में पहला टाइटल रहा।
Orangutan ने जीता BGMI का Battlegrounds Series
Battlegrounds Series का फाइनल नोएडा इंडोर स्टेडियम में देखने को मिला था। 21 जुलाई 2025 को टूर्नामेंट शुरू हुआ था, जहां 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। 30 इन्वाइट की गई टीमें थीं, वहीं 2 ने क्वालीफायर्स द्वारा अपनी जगह बनाई थी। 16 टीमों ने फाइनल में हिस्सा लिया और 8, 9 और 10 अगस्त 2025 को प्रतियोगिता का अंतिम चरण देखने को मिला। इसमें Orangutan अधिक पॉइंट्स के साथ विजेता बना। दूसरे नंबर पर Meta Ninza और तीसरे पर K9 Sports रहा। Orangutan के AKop पूरी प्रतियोगिता के MVP रहे और उन्हें इनाम के रूप में 2 लाख रूपये मिले।
iQOO Battleground Series में किस टीम की कितना इनाम मिला?
सभी 16 टीमों को फाइनल में हिस्सा लेने के लिए एक करोड़ की इनामी राशि में से कुछ न कुछ पैसा जरूर मिला। नीचे पूरी लिस्ट है:
पायदान
इनामी राशि
टीम
विजेता
₹5,500,000
Orangutan
उपविजेता
₹1,500,000
Meta Ninza
तीसरा पायदान
₹750,000
K9 Esports
चौथा पायदान
₹350,000
Gods Reign
पांचवां पायदान
₹250,000
Genesis Esports
छठा पायदान
₹200,000
8Bit
सातवां पायदान
₹175,000
True Rippers
8वां पायदान
₹175,000
Wyld Fangs
9वां पायदान
₹150,000
Reckoning Esports
10वां पायदान
₹150,000
Cincinnati Kids
11वां पायदान
₹125,000
Gods For Reason
12वां पायदान
₹125,000
Likitha Esports
13वां पायदान
₹100,000
Team Forever
14वां पायदान
₹100,000
Revenant XSpark
15वां पायदान
₹75,000
Vasista Esports
16वां पायदान
₹75,000
Phoenix Esports
यह iQOO का पहला ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट था और बेहद सफल रहा। सभी टीमों ने जीत की पूरी कोशिश की और Orangutan को आखिर बड़ी सफलता हाथ लगी। आने वाले टूर्नामेंट्स में इससे उनका आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा।