1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
BGMI International Cup Results: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के इंटरनेशनल कप का अंत हो गया है. दिल्ली में हुआ ये बड़ा टूर्नामेंट कुल 3 दिनों तक चला और साउथ कोरिया की DRX ने जीत दर्ज की. 8 भारतीय टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन उनकी किस्मत नहीं चमक पाई. इसके बावजूद टीमों को लाखों का इनाम मिला है. भारत की एक टीम ने PMGC के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
BMIC 2025 Winners Prize Money: दिल्ली में चल रहे BGMI इंटरनेशनल कप 2025 का समापन हो गया है. तीन दिनों तक ये टूर्नामेंट चला और काफी शानदार मैच देखने को मिले. एक्शन से भरे इस टूर्नामेंट में अलग-अलग तरह के सरप्राइज मिले. जापान, साउथ कोरिया और भारत की टीमों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. साउथ कोरिया की DRX टीम इंटरनेशनल कप की चैंपियन बनने में सफल हुई. टूर्नामेंट में 8 भारतीय टीमों ने हिस्सा लिया लेकिन वो चैंपियन नहीं बन पाए. इसके बावजूद वो मालामाल हुए हैं.
BGMI International Cup का फाइनल पॉइंट्स टेबल
तीसरे दिन के समापन के बाद DRX टॉप पर रही और कोई टीम उनके आसपास नहीं थी. नीचे पूरी अंकतालिका है:
BGMI इंटरनेशनल कप 2025 में न सिर्फ टीमों ने लाखों रूपये कमाए, बल्कि टॉप दो टीमों को ईस्पोर्ट्स के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक PUBG Mobile Global Championship में भी स्पॉट मिल गया है. साउथ कोरिया की DRX और भारत की True Rippers ने टॉप 2 में जगह बनाकर PMGC के लिए क्वालीफाई कर लिया है.