BGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना

BGMI New Update Possible Release Date: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के 4.1 अपडेट पर सभी की नजर है. हर दो महीने में अपडेट रिलीज होता है और प्लेयर्स को नए-नए फीचर्स देखने को मिलते हैं. BGMI का आखिरी 4.0 अपडेट सितंबर 2025 में आया था और अब नवंबर के महीने में अगला वर्जन आएगा. हालांकि, ऑफिशियल तारीख सामने नहीं आई है लेकिन संभावित रिलीज डेट लीक हो चुकी है.

BGMI New Update Possible Release Date

BGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू

विज्ञापन

BGMI 4.1 Update Release Date: BGMI में हर कुछ महीनों में नया अपडेट आता है. सितंबर 2025 में BGMI का 4.0 अपडेट रिलीज हुआ था. अब अगले वर्जन को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है. बता दें कि नया वर्जन अब लगभग दो-तीन हफ्तों दूर है. इसकी रिलीज डेट लीक हो गई है और नए अपडेट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. भारत में सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है और उसी की थीम पर नया अपडेट रिलीज होगा. आइए BGMI 4.1 अपडेट की रिलीज डेट और नए फीचर्स पर नजर डालते हैं.

BGMI 4.1 अपडेट की रिलीज डेट

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का अगला अपडेट 11 नवंबर से 16 नवंबर 2025 के बीच रिलीज किया जा सकता है. ये एंड्रॉइड और iOS, दोनों पर रिलीज होने वाला है. बता दें कि BGMI का आखिरी अपडेट 11 सितंबर को आया था और नवंबर में भी उसी तारीख के आसपास अपडेट आने वाला है. Krafton ने अभी तक ऑफिशियल तारीख नहीं बताई है लेकिन इसी बीच वर्जन रिलीज किया जा सकता है. BGMI में हर दो महीने में अपडेट आता है और उस हिसाब से नवंबर के मध्य में ही अपडेट को रिलीज करना बनता है.

विज्ञापन

BGMI 4.1 अपडेट के नए फीचर्स

BGMI के नए अपडेट के साथ गेम में सर्दियों की थीम पर इवेंट आने वाला है. इस साल फ्रॉस्टी फनलैंड मोड नाम दिया गया है और इसमें इरेंगल मैप पूरी तरह से स्नो लैंड में बदल जाएगा. इसमें आपको पेंगुइनविल और पेंगुइन टाउन जैसी जगहें भी देखने को मिलेंगी. इसमें थीम के आधार पर लूट होगी. इसी के साथ मैजिक आइस स्केट्स को लाया जा सकता है, जिसके द्वारा आप तेजी से एक से दूसरी जगह जा सकते हैं.

4.1 वर्जन के साथ ही गेम में थीम के आधार पर इनाम भी रिलीज किए जाएंगे. नए रॉयल पास के साथ ही गन स्किन्स, पोशाक और अन्य थीम से जुड़ी चीजें भी देखने को मिलेंगी. इन फीचर्स का आनंद लेकर जरूर गेमिंग का मजा दोगुना हो जाएगा. Krafton अपने गेमप्ले को और बेहतर करने की कोशिश करेगा. पिछले अपडेट में सुपर स्मूथ फीचर को जोड़ा गया था और इस बार उसमें सुधार किया जा सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ