---विज्ञापन---

गैजेट्स

बिना डेटा भी चलेगा UPI! ऑफलाइन भी मिनटों में भेजें पैसे, जानिए खास ट्रिक

अब इंटरनेट न होने पर भी आपका पेमेंट नहीं रुकेगा. NPCI की खास ऑफलाइन UPI सेवा के जरिए आप पैसे भेज सकते हैं, बैलेंस चेक कर सकते हैं और कई बैंकिंग काम कर सकते हैं. यह सुविधा खासकर कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों और साधारण मोबाइल यूजर्स के लिए बेहद काम की है.

Author Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 17, 2026 13:50
UPI
ऑफलाइन भेज सकेंगे पैसे. (Photo-ChatGPT)

⁠How to Use UPI Without Internet: कई बार ऐसा होता है कि नेटवर्क न होने या इंटरनेट बंद होने की वजह से जरूरी पेमेंट अटक जाता है. खासकर गांवों, यात्रा के दौरान या कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में यह समस्या आम है. लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. NPCI की ऑफलाइन UPI सेवा की मदद से आप बिना इंटरनेट के भी पैसे भेज सकते हैं, बैलेंस चेक कर सकते हैं और कई बैंकिंग काम आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल से *99# डायल करना होगा.

ऑफलाइन UPI क्या है और कैसे काम करता है

ऑफलाइन UPI एक USSD आधारित सेवा है, जो बिना इंटरनेट के डिजिटल पेमेंट की सुविधा देती है. यह सेवा किसी भी साधारण मोबाइल फोन पर काम करती है, स्मार्टफोन होना जरूरी नहीं है. *99# डायल करने के बाद स्क्रीन पर एक मेन्यू खुलता है, जहां से आप पैसे भेजने, बैलेंस चेक करने और अन्य बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

ऑफलाइन UPI को कैसे एक्टिव करें

इस सेवा को शुरू करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99# डायल करें
  • अपनी पसंद की भाषा चुनें
  • अपने बैंक का IFSC कोड दर्ज करें
  • लिंक करने के लिए बैंक अकाउंट चुनें
  • डेबिट कार्ड के आखिरी 6 अंक और एक्सपायरी डेट डालें
  • वेरिफिकेशन पूरा करें, इसके बाद सेवा एक्टिव हो जाएगी

बिना इंटरनेट पैसे कैसे भेजें

सेवा एक्टिव होने के बाद पैसे भेजना भी बहुत आसान है-

---विज्ञापन---
  • *99# डायल करें
  • Send Money (विकल्प 1) चुनें
  • भुगतान का तरीका चुनें (UPI ID, मोबाइल नंबर या सेव कॉन्टैक्ट)
  • प्राप्तकर्ता की जानकारी दर्ज करें
  • राशि डालें (5,000 रुपये तक)
  • विवरण जांचें
  • अपना UPI PIN डालकर ट्रांजैक्शन पूरा करें
  • आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा

ऑफलाइन UPI के फायदे

  • हर फोन पर काम करता है: इंटरनेट या स्मार्टफोन की जरूरत नहीं
  • कम नेटवर्क वाले इलाकों में उपयोगी: ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लिए बेहतर
  • सुरक्षित ट्रांजैक्शन: हर भुगतान के लिए UPI PIN जरूरी
  • तेज प्रक्रिया: बिना डेटा के भी तुरंत पेमेंट पूरा

इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • अपना UPI PIN किसी के साथ साझा न करें
  • पैसे भेजने से पहले प्राप्तकर्ता की जानकारी जरूर जांच लें
  • ट्रांजैक्शन के दौरान फोन की बैटरी पर्याप्त हो
  • बैंक से संभावित शुल्क की जानकारी पहले ले लें

ये भी पढ़ें- AI के लिए अब नहीं होगी डेटा की जरूरत! नए ऑफलाइन टूल Sarvam Edge की एंट्री

इससे जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऑफलाइन UPI क्यों उपयोगी है?
यह सेवा उन जगहों पर भी काम करती है जहां इंटरनेट उपलब्ध नहीं है या नेटवर्क कमजोर है.

क्या यह सुरक्षित है?
हां, सभी ट्रांजैक्शन एन्क्रिप्टेड होते हैं और UPI PIN के जरिए ही पूरे होते हैं.

क्या ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देख सकते हैं?
हां, *99# डायल करके मेन्यू में जाकर अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देख सकते हैं.

क्या ट्रांजैक्शन की लिमिट होती है?
आमतौर पर एक बार में 5,000 रुपये तक भेजे जा सकते हैं, हालांकि यह बैंक के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है.

कौन-कौन सी सेवाएं मिलती हैं?

पैसे भेजना और प्राप्त करना, बैलेंस चेक करना, मर्चेंट पेमेंट करना

ये भी पढ़ें- क्या अब हर 1000 रुपये के ट्रांसफर पर कटेगा पैसा? जानें क्या है RBI और NPCI का असली नियम

First published on: Feb 17, 2026 01:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.