WhatsApp Tips And Tricks: WhatsApp का इस्तेमाल ज्यादातर लोग रोजाना चैटिंग, कॉलिंग और फोटो वीडियो भेजने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही ऐप आपके कई दूसरे काम भी आसान कर सकता है? WhatsApp में पेमेंट करने से लेकर AI इस्तेमाल करने और जरूरी फाइल्स सेव करने तक कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनके लिए आपको हरबार अलग ऐप खोने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आप भी WhatsApp को सिर्फ मैसेजिंग ऐप समझते हैं तो इसके ये 5 फीचर्स आपके काफी काम आ सकते हैं.
WhatsApp से करें UPI पेमेंट
अगर आप ऑनलाइन पेमेंट के लिए अलग-अलग ऐप इस्तेमाल करते हैं तो WhatsApp का UPI फीचर भी आजमा सकते हैं. इसके लिए पहले WhatsApp में पेमेंट फीचर को सेटअप करना होता है. सेटअप पूरा होने के बाद आप QR कोड स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं. यानी किसी को पैसे भेजने के लिए बार-बार दूसरा ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
WhatsApp पर ही लें AI की मदद
AI का इस्तेमाल करने के लिए हर बार अलग ऐप डाउनलो करना जरूरी नहीं है. WhatsApp पर Meta AI का स्पोर्ट मिलता है. इसकी मदद से आपर चैट के जरिए अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं. किसी विषय की जानकारी लेने के अलावा ईमेल या रिज्यूमे का ड्राफ्ट तैयार कराने और कोडिंग से जुड़े सवाल पूछने जेसे काम भई किए जा सकते हैं. प्रोम्प्ट की मदद से इससे तस्वीरें भी बनाई जा सकती हैं.
2GB तक की फाइल भेजें
WhatsApp सिर्फ छोटी फोटो और वीडियो शेयर करने के काम नहीं आता. इसके जरिए आप 2जीबी तक की फाइल भी भेज सकते हैं. बड़ी वीडियो, फोटो या जरूरी डॉक्यूमेंट किसी दूसरे व्यक्ति को आसानी से भेजे जा सकते हैं. जरूरत पड़ने पर WhatsApp का इस्तेमाल फाइल सेव करने के लिए भी किया जा सकता है.
ये भी पढे़ं-WhatsApp पर फोटो भेजते ही खराब हो जाती है क्वालिटी? इस आसान ट्रिक भेज सकेंगे बिल्कुल HD पिक्चर
जरूरी फाइलें ऐसे रखें सेव
अगर आपको WhatsApp पर अपनी जरूरी फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट रखना है तो एक ऐसा ग्रुप बनाया जा सता है जिसमें सिर्फ आप खुद सदस्य हों. इस ग्रुप में जरूरी चीजें भेजकर उन्हें बाद के लिए सेव रखा जा सकता है. इतना ही नहीं इसे HD क्वालिटी में सेव किया जा सकता है, जिसका ऑप्शन ग्रुप में ही मिलता है.
WhatsApp Channels पर पाएं जरूरी अपडेट
हर छोटी-बड़ी खबर के लिए अगल न्यूज ऐप रखने की जरूरत नहीं है WhatsApp का Channels फीचर्स आपकी पसंद के अपडेट एक जगह ला सकता है. आप न्यू पोर्ट, ब्रांड या अपनी पसंद के किसी विषय से जुड़े चैनल फॉलो कर सकते हैं. इसके बाद उन चैनल्स से नए अपडेट और खबरें आपको WhatsApp पर ही मिलती रहेंगी.
WhatsApp को बनाएं अपना Notes ऐप
WhatsApp का इस्तेमाल पर्सनल नोट्स के लिए भी किया जा सकता है. इसके लिए अपने अलावा किसी दूसरे सदस्य के बिना एक ग्रुप बनाएं और उसका नाम Notes या अपनी पसंद के हिसाब से रख लें.
इन फीचर्स की मदद से WhatsApp सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग तक सीमित नहीं रहता. UPI पेमेंट, AI, बड़ी फाइल शेयरिंग, न्यूज अपडेट और पर्सनल नोट्स जैसे कई काम एक ही ऐप से किए जा सकते हैं.
ये भी पढे़ं- WhatsApp की ये सेटिंग तुरंत बदलें, नहीं तो फोटो-वीडियो से भर जाएगी फोन की स्टोरेज
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
13 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines