WhatsApp पर फोटो भेजते ही खराब हो जाती है क्वालिटी? इस आसान ट्रिक भेज सकेंगे बिल्कुल HD पिक्चर

अगर WhatsApp पर फोटो भेजने के बाद उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है. एक छोटी-सी सेटिंग और सही तरीका अपनाकर आप बिना कंप्रेस हुए ओरिजनल क्वालिटी में फोटो भेज सकते हैं. जानिए WhatsApp की यह आसान ट्रिक, HD फोटो फीचर और जरूरी सेटिंग्स की पूरी जानकारी.

WhatsApp (2)
1 / 7

Advertisment

ओरिजनल क्वालिटी में फोटो भेजने का आसान तरीका

ओरिजनल क्वालिटी में फोटो भेजने का आसान तरीका2 / 7

अगर आप चाहते हैं कि सामने वाले व्यक्ति को फोटो बिल्कुल उसी क्वालिटी में मिले जैसी आपके फोन में सेव है, तो फोटो को सीधे Gallery से भेजने की बजाय Document के रूप में शेयर करें. इस तरीके में WhatsApp फोटो को कंप्रेस नहीं करता और उसकी क्वालिटी काफी हद तक बरकरार रहती है.

विज्ञापन

ऐसे भेजें Original Quality वाली फोटो

ऐसे भेजें Original Quality वाली फोटो3 / 7

इसके लिए सबसे पहले WhatsApp खोलें और उस व्यक्ति की चैट पर जाएं जिसे फोटो भेजनी है. अब Attach या '+' आइकन पर टैप करें. इसके बाद Document विकल्प चुनें. फिर Choose from Gallery या Browse पर जाकर अपनी पसंद की फोटो चुनें और Send कर दें. इस तरह भेजी गई तस्वीर अपनी ओरिजनल क्वालिटी बनाए रखती है. ये भी पढ़ें- Power Bank Uses: सिर्फ फोन नहीं! Power Bank से चार्ज हो सकते हैं ये 5 जरूरी गैजेट्स

आखिर WhatsApp फोटो को कंप्रेस क्यों करता है?

आखिर WhatsApp फोटो को कंप्रेस क्यों करता है?4 / 7

जब भी कोई यूजर सामान्य तरीके से फोटो भेजता है, तो WhatsApp उसे अपने-आप कंप्रेस कर देता है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि फोटो जल्दी अपलोड और डाउनलोड हो सके. इसके अलावा, इससे इंटरनेट डेटा की खपत भी कम होती है और फोटो भेजने की प्रक्रिया तेज हो जाती है.

विज्ञापन

HD Quality में भी भेज सकते हैं फोटो

HD Quality में भी भेज सकते हैं फोटो5 / 7

अगर आपको पूरी ओरिजनल क्वालिटी की जरूरत नहीं है, लेकिन बेहतर क्वालिटी चाहिए, तो WhatsApp का HD फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए Gallery से फोटो चुनने के बाद ऊपर दिखाई देने वाले HD आइकन पर टैप करें और HD Quality चुनकर फोटो भेज दें. इससे सामान्य फोटो की तुलना में बेहतर क्वालिटी मिलती है. ये भी पढ़ें- 25% थी बैटरी, फिर अचानक 5% कैसे हो गई? ये गलतियों होती है इसके पीछे की वजह

ओरिजनल और HD फोटो भेजते समय रखें इन बातों का ध्यान

ओरिजनल और HD फोटो भेजते समय रखें इन बातों का ध्यान6 / 7

Original या HD क्वालिटी में भेजी गई तस्वीरों का फाइल साइज सामान्य फोटो की तुलना में बड़ा होता है. इसलिए फोन में पर्याप्त स्टोरेज होना जरूरी है. अगर आपका मोबाइल डेटा सीमित है, तो ऐसी फाइलें Wi-Fi पर डाउनलोड करना ज्यादा बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

Auto Download सेटिंग भी कर सकते हैं मैनेज

Auto Download सेटिंग भी कर सकते हैं मैनेज7 / 7

अगर आपको बार-बार बड़ी फोटो और फाइलें डाउनलोड नहीं करनी हैं, तो WhatsApp की Auto Download सेटिंग बदल सकते हैं. इससे आप तय कर सकते हैं कि कौन-सी फाइल मोबाइल डेटा पर डाउनलोड होगी और कौन-सी सिर्फ Wi-Fi पर. इससे स्टोरेज और इंटरनेट डेटा, दोनों की बेहतर तरीके से बचत की जा सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन