Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Elon Musk के नेतृत्व में इन दिनों Twitter पर नित नए फीचर्स और अपडेट्स आ रहे हैं। अब ट्विटर ने बिना अकाउंट वाले लोगों के लिए अपने वेब प्लेटफॉर्म पर ब्राउजिंग एक्सेस को बंद कर दिया है। कंपनी की नई पॉलिसी के अनुसार अब किसी भी ट्वीट को देखने के लिए यूजर के पास एक ट्वीटर अकाउंट का होना अनिवार्य है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मस्क ने कहा कि “डेटा स्क्रैपिंग के अत्यधिक स्तर” के कारण यह कठोर कार्रवाई आवश्यक हो गई थी। मस्क ने यह भी कहा कि यह एक अस्थायी आपातकालीन उपाय था। मस्क के अनुसार, “केवल कुछ एआई स्टार्टअप के अपमानजनक मूल्यांकन को सुविधाजनक बनाने के लिए आपातकालीन आधार पर बड़ी संख्या में सर्वरों को ऑनलाइन लाना कठिन है”।
यह भी पढ़ें: रिलायंस डिजिटल से शॉपिंग करने पर मिलेगा लोन! फाइनेंशिल सर्विस हो रही है शुरू
हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Twitter के कई हालिया बदलावों की तरह, यह नया कदम भी आसानी से उल्टा पड़ सकता है। क्योंकि अगर ट्वीट सार्वजनिक रूप से सुलभ नहीं हैं, तो खोज इंजन एल्गोरिदम ट्विटर की सामग्री को कम रैंक कर सकते हैं। मस्क के इस नए कदम का उद्देश्य AI टूल्स को ट्विटर पर सर्च करने से रोकना है।
ट्विटर की पहुंच सीमित किए जाने को सही बताते हुए मस्क ने पोस्ट किया, “हमारा डेटा इतना लूटा जा रहा था कि यह सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए अपमानजनक सेवा थी।” उन्होंने दावा किया, “एआई का काम करने वाली लगभग हर कंपनी, स्टार्टअप से लेकर पृथ्वी के कुछ सबसे बड़े निगमों तक, बड़ी मात्रा में डेटा स्क्रैप कर रही थी।”
उन्होंने कहा, “केवल कुछ एआई स्टार्टअप के अपमानजनक मूल्यांकन को सुविधाजनक बनाने के लिए आपातकालीन आधार पर बड़ी संख्या में सर्वरों को ऑनलाइन लाना कठिन है”। ऐसे में अस्थाई तौर पर इस तरह की कार्यवाही करनी पड़ी है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार लंबी अवधि के लिए कुछ बेहतर समाधान ढूंढे जा सकते हैं। हालांकि इस तरह के कदम उठाने से बाहरी लिंक/एम्बेड से ट्विटर की पहुंच और जोखिम को कम करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।