Galaxy Watch8 बनेगी आपकी कलाई पर चलती लैब, सिर्फ 5 सेकंड में पता लगेगा शरीर का न्यूट्रिशन लेवल

सैमसंग ने Galaxy Watch8 में लॉन्च किया है दुनिया का पहला Antioxidant Index, जो सिर्फ 5 सेकंड में आपके शरीर का न्यूट्रिशन लेवल बताएगा. यह फीचर अब आपकी डाइट, स्ट्रेस और एक्टिविटी को जोड़कर हेल्थ का पूरा विश्लेषण करेगा वो भी बिना किसी लैब टेस्ट के.

Samsung का नया Nutrition Tracker

Samsung का नया Nutrition Tracker.

विज्ञापन

Samsung Galaxy Watch8: क्या कभी सोचा है कि अगर आप अपनी डाइट या न्यूट्रिशन को रियल टाइम में सिर्फ घड़ी पहनकर ट्रैक कर सकें तो कैसा रहेगा? Samsung ने इसे हकीकत में बदल दिया है. Galaxy Watch8 में मौजूद Antioxidant Index फीचर अब आपको सिर्फ 5 सेकंड में आपके शरीर के कैरोटिनॉयड लेवल बताता है जो किसी पोषण इंडेक्स का इंडस्ट्री में पहला उदाहरण है. यह वही तकनीक है जो पहले सिर्फ लैब्स में इस्तेमाल होती थी, लेकिन अब इसे इतना छोटा और सटीक बना दिया गया है कि यह आपकी कलाई पर फिट हो जाती है.

पोषण ट्रैकिंग में नई टेक्निक

सैमसंग ने एंटीऑक्सीडेशन लेवल पर ध्यान देते हुए कैरोटिनॉयड्स का अध्ययन किया है जो फलों और सब्जियों के सेवन के प्रमुख संकेतक हैं. इसके बाद कंपनी ने ऐसा छोटा डिवाइस बनाया है जो आपकी कलाई पर आसानी से पहना जा सके. यह नई तकनीक जटिल एंटीऑक्सीडेंट डेटा को सरल और उपयोगी हेल्थ जानकारी में बदल देती है, जिसे हर कोई समझ और इस्तेमाल कर सकता है.

विज्ञापन

सैमसंग के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी लैब-ग्रेड सेंसर को इतना छोटा बनाना कि उसे आराम से पहना जा सके. कंपनी को यह सेंसर विकसित करने में पूरे सात साल लगे. इस मिनी सेंसर में मल्टी-वेवलेंथ एलईडी और कस्टम फोटो-डिटेक्टर एरे जैसी एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो कैरोटिनॉयड स्तर को सटीक रूप से मापती है.

इसके अलावा, सैमसंग ने इस सेंसर को अलग-अलग स्किन टाइप्स पर टेस्ट किया ताकि हर यूजर को सटीक और भरोसेमंद रिजल्ट मिले. सैकड़ों प्रतिभागियों पर किए गए ट्रायल्स के बाद सेंसर की परफॉर्मेंस और सटीकता को सफलतापूर्वक साबित किया गया.

कैसे काम करता है यह फीचर

कैरोटिनॉयड्स वो नेचुरल पिगमेंट्स हैं जो फलों और सब्जियों में पाए जाते हैं जैसे लाल, पीला या हरा रंग. शरीर इन्हें खुद नहीं बना सकता, इसलिए इनके स्तर से पता चलता है कि आपकी डाइट में फलों और सब्जियों की मात्रा कितनी है.

विज्ञापन

Galaxy Watch8 का Antioxidant Index इन्हीं स्तरों को मापकर तीन कैटेगरी में बांटता है-

  • बहुत कम: 50% से कम
  • कम: 50%–100%
  • बेहतर: 100% या उससे ज्यादा

सेहत के लिए बना फीचर

Antioxidant Index केवल डाइट का नहीं, बल्कि आपकी लाइफस्टाइल क्वालिटी का भी आइना है. नींद की गुणवत्ता, स्ट्रेस लेवल और एक्टिविटी जैसे फैक्टर भी इस स्कोर को प्रभावित करते हैं. Galaxy Watch8 में मौजूद स्लीप कोचिंग, एक्टिविटी ट्रैकिंग, और Vascular Load मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स के साथ मिलकर यह आपको एक पूरी तरह से जुड़ा हुआ हेल्थ व्यू देता है ताकि आप समझदारी से फैसले ले सकें और उम्र के साथ बेहतर तरीके से जी सकें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ