Samsung Galaxy S24 vs S24 Plus Comparison: सैमसंग ने हाल ही में नई गैलेक्सी S25 सीरीज लॉन्च की है, लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप एक फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं, तो पिछले साल की गैलेक्सी S24 सीरीज़ अब ज्यादा किफायती कीमत पर उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी S24 और गैलेक्सी S24 प्लस दोनों की कीमत में Amazon पर बड़ी गिरावट आई है और दिलचस्प बात यह है कि ये लगभग एक ही कीमत पर बिक रहे हैं तो, चलिए जानें आपको कौन सा डिवाइस खरीदना चाहिए? आइए जानें…
Discount Offer on Samsung Galaxy S24, S24 Plus
सैमसंग गैलेक्सी S24 अब Amazon पर 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले Amber Yellow वेरिएंट के लिए 58,288 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, गैलेक्सी S24 प्लस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले कोबाल्ट वायलेट वर्जन की कीमत 59,690 रुपये है। दोनों फोन्स की कीमत में सिर्फ 1,402 रुपये का अंतर है। ऐसे में कौन-सा आपके लिए वैल्यू फॉर मनी डिवाइस है? चलिए जानें…
Samsung Galaxy S24, S24 Plus कौन-सा खरीदें?
गैलेक्सी S24 और S24 प्लस के बीच कौन सा डिवाइस खरीदें ये कई कारकों पर डिपेंड करता है, जिसमें डिस्प्ले का साइज, डिजाइन, परफॉर्मेंस और यूजर्स की प्रायोरिटी पर डिपेंड करता है। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो High Resolution, फास्ट चार्जिंग, बड़ी बैटरी और ज्यादा रैम के साथ बड़ा डिस्प्ले पसंद करते हैं, तो गैलेक्सी S24 प्लस बेस्ट ऑप्शन लगता है।
इसमें QHD+ रिज़ॉल्यूशन के साथ एक चमकदार 6.7-इंच AMOLED 120Hz LTPO डिस्प्ले है, जो इसे कंटेंट कंजम्पशन, गेमिंग या उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाता है जो बस एक बड़ा कैनवास पसंद करते हैं। दूसरी ओर रेगुलर गैलेक्सी S24 में एक छोटा 6.1-इंच डायनामिक AMOLED डिस्प्ले है, जो अधिक कॉम्पैक्ट है और एक हाथ से संभालना आसान है।
हाई रिफ्रेश रेट और बेहतरीन कलर
हालांकि S24 का डिस्प्ले अभी भी वही क्वालिटी ऑफर करता है, जिसमें हाई रिफ्रेश रेट और बेहतरीन कलर मिलते हैं। डिजाइन के मामले में दोनों डिवाइस में सैमसंग की सिग्नेचर स्टाइल है जिसमें पीछे की तरफ़ ट्रिपल कैमरे हैं। फोन में सपाट किनारों के साथ एक बॉक्सी डिजाइन है, जो बेहतर पकड़ और मिनिमलिस्ट लुक देता है। गैलेक्सी S24, S24 Plus की तुलना में पतला और छोटा है, जिससे कॉम्पैक्ट फोन पसंद करने वाले लोगों के लिए इसे इस्तेमाल करना ज्यादा सुविधाजनक हो जाता है।
प्लस में बड़ी बैटरी
दोनों मॉडल के वजन में लगभग 30 ग्राम का अंतर है, जबकि S24 Plus अपने बड़े आकार और बड़ी बैटरी के कारण ज्यादा भारी है। दोनों डिवाइस आर्मर एल्युमिनियम 2 फ्रेम के साथ आते हैं, जो बेहतर ड्रॉप और स्क्रैच रेजिस्टेंस हैं। ये स्क्रैच और गिरने से सेफ्टी के लिए आगे और पीछे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ भी आते हैं। इसके अलावा, दोनों फोन में IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस है।
Exynos का दमदार प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिहाज से दोनों मॉडल के बीच का अंतर बहुत कम है क्योंकि दोनों ही एक ही Exynos 2400 चिपसेट है। इसका मतलब है कि आपको दोनों डिवाइस से एक जैसा परफॉर्मेंस मिलेगा, चाहे आप मल्टीटास्किंग कर रहे हों, गेमिंग कर रहे हों या Resource-इंटेंसिव ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हों। प्लस मॉडल में 12GB रैम के साथ S24 के 8GB की तुलना में थोड़ी बढ़त है, जो हैवी यूजर्स के लिए है, लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए दोनों फोन फास्ट और हाई परफॉर्मेंस ऑफर करेंगे।
ये भी पढ़ें : Apple के 1 फोल्डेबल फोन में आ जाएंगे 2 iPhone, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी हो सकती है कीमत
प्लस में बेहतर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
गैलेक्सी S24 में 4,000mAh की बैटरी है, जबकि S24 प्लस में 4,900mAh की बड़ी बैटरी है। रेगुलर मॉडल 25W चार्जिंग का सपोर्ट करता है, जबकि प्लस मॉडल 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। हालांकि, कोई भी फोन बॉक्स में चार्जर के साथ नहीं आता है। दोनों डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर हैं, जो गुड साउंड क्वालिटी और हैप्टिक फीडबैक देता है।
ओवरऑल कौन सा बेस्ट?
ओवरऑल करें तो Samsung Galaxy S24 और S24 Plus के बीच कौन सा खरीदें ये आपकी जरूरतों पर डिपेंड करता है। अगर आपको बड़ा डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग पसंद है, तो Galaxy S24 Plus कम कीमत में बेस्ट है। हालांकि, अगर आप परफॉर्मेंस के साथ कॉम्पैक्ट डिवाइस चाहते हैं, तो Galaxy S24 अभी भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। दोनों डिवाइस प्रीमियम डिजाइन, Durability और Solid परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं, जो उन्हें उनकी मौजूदा डिस्काउंट वाली कीमतों पर एक बेस्ट डील बनाते हैं।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
3 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
21 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
23 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines