Poco F1 Discount Offer: अगर आपका बजट 12 हजार रुपये से कम है और आप एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए Poco F1 स्मार्टफोन एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। 22 हजार रुपये एमआरपी वाला यह फोन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर 11,499 रुपये में लिस्टेट है। इसके साथ ही फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत और भी कम हो जाती है। फोन 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा के साथ आता है। चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और मिल रहे ऑफर पर नजर डालते हैं…
Poco F1: कीमत और ऑफर
कीमत की बात करें तो अमेजन पर यह स्मार्टफोन 48 फीसदी डिस्काउंट के बाद 11,499 लिस्टेड है, जबकि इसकी एमआरपी 21,999 रुपये है। यानी पूरे 10,500 रुपये की छूट के साथ यह फोन मिल रहा है। वहीं, ऑफर की बात करें तो एचएसबीसी कैशबैक कार्ड क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर एचएसबीसी कैशबैक कार्ड क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 5 फीसदी (250 रुपये तक) का तत्काल छूट पा सकते हैं। इसके साथ ही अन्य बैंक कार्ड पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।
ये भी पढ़ेंः सुर्खियों में क्यों है ओप्पो का नया फोल्डेबल फोन, क्या है खासियत? यहां जानें सबकुछ
10 हजार रुपये का भारी डिस्काउंट (Poco F1 Exchange Discount Offer)
इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत अमेजन पोको एफ 1 पर 10,700 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। एक्सचेंज बोनस का पूरा लाभ उठाने के बाद आपको यह फोन (11,499-10,700) मात्र 799 रुपये में मिल सकता है। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलने वाला लाभ आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। साथ ही हम आपको सलाह देते हैं कि फोन की खरीदारी से पहले ऑफर की पूरी जानकारी प्राप्त कर जरूर लें।
ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy A Series के दो नए 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, खरीद पर मिलेगा 3000 रुपये का कैशबैक!
Poco F1: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पोको का यह स्मार्टफोन 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसके स्टोरेज को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.18 इंच (15.7 सेमी) का 403 पीपीआई, आईपीएस एलसीडी दिया गया है। यह डिस्प्ले 1080 x 2246 पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 18.7:9 ऑस्पेक्स रेशियो के साथ आता है। Qualcomm Snapdragon 845 चिपसेट और Android v8.1 (Oreo) ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है।
ये भी पढ़ेंः 108MP कैमरे का ये फोन हुआ बेहद सस्ता! जानिए कीमत और ऑफर्स
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Poco F1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा सामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी डिवाइस के लिए 1 साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी और खरीदारी की तारीख से बैटरी सहित इन-बॉक्स एक्सेसरीज के लिए 6 महीने की मैन्युफैक्चरर वारंटी देती है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
16 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
17 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
19 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
21 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
23 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines