Paytm Republic Day Festival Offer: क्या आप भी ऑनलाइन पेमेंट के लिए Paytm का यूज करते हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। कंपनी एक ऐसा ऑफर लेकर आई जिसके जरिए आप 500 रुपये तक कैशबैक के साथ iPhone 15 भी जीत सकते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। दरअसल Paytm Republic Day Festival Offer के नाम से सभी ग्राहकों के लिए एक स्पेशल ऑफर लेकर आया है। आइये स्टेप बाय स्टेप समझते हैं कैसे आप इस ऑफर का मजा ले सकते हैं और एक चमचमाता आईफोन जीत सकते हैं।
2 स्टेप करने होंगे फॉलो
कंपनी ने इस ऑफर को पूरा करने के लिए 2 स्टेप बनाए हैं जिन्हें फॉलो करके आप 500 रुपये तक कैशबैक के साथ iPhone 15 को अपना बना सकते हैं। पहले स्टेप की बात करें तो इसमें आपको ज्यादा कुछ नहीं करना सिर्फ आपको एक नॉर्मल पेमेंट करनी है। इतना करते ही आपका पहला स्टेप पूरा हो जाएगा।
वीडियो से भी जानें ये स्पेशल ऑफर
https://www.youtube.com/watch?v=CNXpgwFI09s
ये भी पढ़ें : Samsung Vs IPhone: दोनों फ्लैगशिप फोन में कौन है असली चैंपियन?
ऐसे जीत सकते हैं iPhone 15
दूसरे स्टेप की बात करें तो इसमें आपको अपने दोस्तों और परिवार को गेम खेलने के लिए कहकर स्टैम्प इकट्ठा करने होंगे। जो यूजर सभी 16 स्टैम्प इकट्ठा कर लेगा, वो iPhone 15 जीत सकता है साथ ही 500 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। बता दें कि यह गणतंत्र दिवस पेटीएम ऑफर 31 जनवरी तक उपलब्ध है। हालांकि हमने PhonePe और Google Pay को भी चेक किया लेकिन अभी तक इन दोनों प्लेटफार्म पर ऐसा कोई खास ऑफर नहीं मिल रहा है।
क्या क्या करना होगा?
इस गेम को पूरा करने के लिए आपको सिर्फ नॉर्मल और क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करनी है। हर पेमेंट के बाद आपको एक कार्ड मिलेगा। कुछ स्टैंप दोस्त को इनवाइट करने पर भी मिलेंगे। हालांकि अगर आप 31 जनवरी तक सभी 16 स्टैंप इकट्ठा नहीं कर पाए तो आपकी बाकी सभी स्टैंप भी खराब हो जाएंगी। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
4 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
7 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
8 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
10 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines