Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
मुंबई पुलिस और उत्तरप्रदेश पुलिस ने Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट में यूजर्स को WhatsApp Pink नामक ऐप डाउनलोड न करने की वार्निंग दी गई है। इस संबंध में पुलिस ने एक ट्वीट लिखते हुए कहा है कि “WhatsApp Pink – एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए एक रेड अलर्ट”, साथ ही एक तस्वीर के साथ इस ऐप को डाउनलोड करने के नतीजों और इससे बचने के उपायों के बारे में बताया है।
तस्वीर में लिखा है, “‘अतिरिक्त फीचर्स के साथ नए पिंक लुक वाले व्हाट्सऐप के बारे में हाल ही में व्हाट्सऐप उपयोगकर्ताओं के बीच चल रही खबर एक अफवाह है जो दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर के माध्यम से आपके मोबाइल को हैक कर सकती है।”
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आएगा नया फीचर, एक साथ 32 लोगों को कर सकेंगे वीडियो कॉल
'Pink of health online'
Don't let the 'Pink WhatsApp' scam 'text' you down the wrong path. 'App'-ly caution & steer clear of downloading from 'unknown sources'.#WhatsAppPink#CyberSafety pic.twitter.com/pZvDzeixI3
— UP POLICE (@Uppolice) June 28, 2023
इस संबंध में कई अन्य राज्यों की पुलिस ने भी ट्वीट किया है। पुलिस ने कहा है कि “यह कोई असामान्य उदाहरण नहीं है, जब जालसाज भोले-भाले उपयोगकर्ताओं को साइबर धोखाधड़ी करने के लिए अपने जाल में फंसाने के लिए तरह-तरह की नई तरकीबें और तरीके अपनाते हैं। उपयोगकर्ताओं के लिए जागरूक, सतर्क और चौकस रहने की जरूरत है। डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहें।”
Beware of Pink WhatsApp Scam. Do not click on any link to download Pink WhatsApp with new features. pic.twitter.com/WObpsfVlbc
— DCP Crime and Cyber, Bhopal (@dcpcrime_bhopal) June 28, 2023
#सीकर
▪️ 'Pink of health online'Don't let the 'Pink WhatsApp' scam 'text' you down the wrong path. 'App'-ly caution & steer clear of downloading from 'unknown sources'.#WhatsAppPink#CyberSafety
#TeamSikarPolice
#IGPJaipurRange @DcDmSikar @IgpJaipur @PoliceRajasthan pic.twitter.com/5k9JCXUUJX— Sikar Police (@SikarPolice) June 28, 2023
वार्निंग में कहा गया है कि WhatsApp को गुलाबी रंग में डाउनलोड करने से मोबाइल फोन के सारे डाटा यह ऐप चुरा लेता है। इसमें फोन में सेव नंबरों और तस्वीरों का दुरुपयोग, वित्तीय नुकसान, आपकी साख का दुरुपयोग, स्पैम संदेश और बहुत कुछ हो सकता है। मुंबई पुलिस ने लोगों को तत्काल WhatsApp Pink को तुरंत अनइंस्टाल करने की भी सलाह दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।