Microsoft Skype Shutting Down: माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में घोषणा की है कि वह जल्द ही स्काइप सर्विस को बंद करने जा रहा है। स्काइप एक पॉपुलर वॉयस और वीडियो कम्युनिकेशन ऐप है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2011 में एक्वायर किया था। हालांकि यह सर्विस अब 5 मई 2025 तक ही चालू रहेगी, जिसके बाद इसे पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट अब VOIP-बेस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम को अपनाने पर फोकस कर रहा है और स्काइप को Microsoft Teams में जोड़ा जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी स्काइप का यूज कर रहे हैं तो ये दो काम जल्द से जल्द निपटा लें।
यूजर्स जल्द कर लें ये दो काम
स्काइप बंद होने के साथ ही, यूजर्स को दो ऑप्शन दिए गए हैं
- डेटा बैकअप लें: सबसे पहले आपको अपने स्काइप डेटा जैसे चैट हिस्ट्री, फोटो, और अन्य जानकारी को डाउनलोड कर लेना है।
- Microsoft Teams पर करें स्विच: इसके बाद स्काइप के मौजूदा कॉन्टैक्ट्स और चैट्स को Microsoft Teams में माइग्रेट कर लें।
Microsoft Teams पर कैसे ट्रांसफर करें डेटा?
बता दें कि कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट स्काइप यूजर्स को फ्री में Microsoft Teams पर माइग्रेशन की सुविधा दी है। चलिए जानें Microsoft Teams पर डेटा कैसे ट्रांसफर करें?
- जैसे ही आप स्काइप ऐप ओपन करेंगे तो आपको ‘Goodbye Skype, Hello Teams’ पॉप-अप दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद Microsoft Teams को डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
- अब अपने स्काइप लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके Teams में साइन इन कर लें।
- इतना करते ही आपकी स्काइप चैट हिस्ट्री और कॉन्टैक्ट्स Teams में ऑटोमैटिकली ट्रांसफर हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें : 5G नेटवर्क बार-बार 4G में शिफ्ट हो तो डॉन्ट वरी! Secret Code कर लें सेव, दिक्कत खत्म
इस वजह से स्काइप की पॉपुलैरिटी हुई कम
इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट एक लिमिटेड टाइम के लिए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल कॉलिंग की सुविधा भी देगा, ताकि यूजर्स स्काइप क्रेडिट का इस्तेमाल कर सकें। हालांकि, यह सुविधा धीरे-धीरे बंद कर दी जाएगी। वहीं, आज के टाइम में WhatsApp, Zoom, Google Meet और अन्य वीडियो कॉलिंग ऐप्स के चलते स्काइप का इस्तेमाल काफी कम हो गया है। इसी कारण माइक्रोसॉफ्ट अब Teams को प्रायोरिटी दे रहा है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
36 mins agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
3 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines