माइक्रोसॉफ्ट AI युवाओं के लिए फ्री में कोर्स लेकर आया है। वर्तमान से एआई का सभी लोग उपयोग करना चाहते हैं जिससे काम को सरल बनाया जा सके। Microsoft ने AI स्किल ट्रेनिंग कोर्स शुरू कर दी है। जिससे लोगों को एआई का उपयोग करना एवं सीखने में सहायता मिलने के साथ-साथ फ्री में ट्रेनिंग दी जाएगी।
फ्री में AI स्किल ट्रेनिंग शुरु
बता दें कि फ्री में एआई स्किल ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। जो लोग भी इसको सीखना चाहते हैं वह आसानी से सीख सकते हैं। यह कार्यक्रम 50 दिन तक लगातार चलेगा। यह सभी लोगों के लिए ओपन है। चाहे कोई भी व्यक्ति हो कितनी भी उम्र का हो वह AI स्किल ट्रेनिंग को आसानी से सीख सकता है।
AI प्रतिदिन के काम का बना हिस्सा
माइक्रोसॉफ्ट ने एआई स्किल ट्रेनिंग फ्री में इस कार्यक्रम को चलाया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि AI ट्रेनिंग को ज्यादा से ज्यादा सरल एवं आसान बनाया जाए। चाहे कोई स्टूडेंट, बिजनेसमैन, बिजनेस लीडर तथा टेक्नोलिजी प्रोफेशनल हों यह सभी के लिए फ्री में व्यवस्था की गई है। AI को समझने एवं जानने के लिए आप लोग काफी ज्यादा बेचैन होंगे, तो इस कार्यक्रम के लिए साइन कर सकते हैं और एआई को आसानी से सीखने के लिए अपना मनचाहा कोर्स चुन सकते हैं।
हिंदी, अंग्रेजी तथा पांच समेत भाषाओं में भी उपलब्ध
जानकारी के लिए बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि AI ट्रेनिंग अलग-अलग भाषाओं में जैसे हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी, स्पेनिश और कई अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही विभिन्न फार्मेट में भी कोर्स उपलब्ध है जैसे लाइव लेसन, चैलेंज, हैकथॉन, सेल्फ-पेस्ड लेसन और पर्शनल मीटअप भी। अगर आप फ्री में एआई स्किल सीखना चाहते हैं तो इस कार्यक्रम में पार्टिसपेट करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट https://www.deeplearningbook.org/ पर जाकर तुरन्त रजिस्टर कर सकते हैं।
एडवांस लर्नल के लिए AI टूल्स
इसके अलावा एक और खास बात प्रत्येक लेशन के लिए यूजर्स की मदद करने के लिए साथ-साथ इसको डिजाइन भी किया गया है। जो बिगनर्स लोग हैं वह बेसिक कॉन्सेप्ट का पता लगा सकते हैं। अगर मुख्य बात की जाए कि AI क्या है और यह प्रतिदिन के कामों में कैसे मदद कर सकता है। एडवांस लर्नल के लिए Microsoft Fabric, GitHub Copilot, Azure AI सर्विस और साथ ही इससे जुड़े टूल्स एवं टेक्नोलिजी मॉड्यूल भी उपलब्ध हैं। कुछ ट्रेनिंग आपको DP-700 जैसे सर्टिफिकेट के लिए भी तैयार करते हैं। हालाँकि एक्जॉम देने के लिए आपको अलग से पेमेंट करना पड़ेगा।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
25 mins agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
3 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines