Jio vs Airtel: कौन-सी कंपनी दे रही है सबसे सस्ता 5G प्लान? जानें कहां मिलेंगे ज्यादा बेनिफिट्स

Jio vs Airtel Cheapest Prepaid 5G Plan: अगर आप भी एयरटेल या जियो का सिम कार्ड यूज करते हैं तो आज हम आपको दोनों कंपनियों के सबसे सस्ते 5G प्लान के बारे में बताएंगे और ये भी बताएंगे कि कहां आपको ज्यादा बेनिफिट्स मिल रहे हैं।    

Jio vs Airtel Cheapest Prepaid 5G Plan
विज्ञापन
विज्ञापन

दूरसंचार कंपनियों ने इस बढ़ोतरी को यह कहते हुए सही ठहराया कि मोबाइल एवरेज रेवेन्यू पर यूजर काफी कम है और इसे बढ़ाने की जरूरत है। प्लान में बढ़ोतरी के साथ, जियो और एयरटेल ने 5G इंटरनेट स्पीड की उपलब्धता पर भी बदलाव की भी घोषणा की है। दरअसल अब आपको 5G सर्विस का मजा लेने के लिए कम से कम 2GB डेली डेटा या उससे बड़ा प्लान लेना होगा तो ही आप फ्री 5G का लाभ ले सकेंगे।

वहीं अगर आप भी जियो या एयरटेल यूजर हैं तो आज हम आपको दोनों कंपनियों के सबसे सस्ते 5G प्रीपेड डेटा प्लान्स के बारे में बताएंगे। दोनों दूरसंचार कंपनियों के पास मंथली 5G डेटा प्लान हैं। आइए कीमत, वेलिडिटी, डेटा लाभ और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स को कंपेयर करते हुए जियो और एयरटेल के सबसे सस्ते 5G प्लान के बारे में जानते हैं।

jio

विज्ञापन

Jio Cheapest Prepaid 5G plan

रिलायंस जियो 349 रुपये में अपना सबसे सस्ता 5G प्लान पेश करता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें कुल 56GB डेटा मिलता है। यूजर्स हर दिन इस प्लान में 2GB हाई-स्पीड डेटा का मजा ले सकते हैं, जिसके बाद स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इसके अलावा, इस प्लान में 5G डेटा एक्सेस भी शामिल है, जिससे 5G नेटवर्क क्षेत्रों में आप हाई-स्पीड इंटरनेट का यूज कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 SMS और कई कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं। यूजर्स को इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस भी मिलता है। हालांकि, JioCinema सब्सक्रिप्शन में JioCinema प्रीमियम शामिल नहीं है, जिसका मतलब है कि इस प्लान के अंदर आप प्रीमियम कंटेंट नहीं देख सकते।

Airtel

विज्ञापन

Airtel Cheapest Prepaid 5G plan

जियो के मुकाबले एयरटेल का सबसे सस्ता 5G प्लान 379 रुपये में आता है जो थोड़ा ज्यादा महंगा है। यह प्लान 1 महीने की वेलिडिटी ऑफर करता है और इसमें आपको कुल 263GB डेटा मिलने वाला है, जो हर दिन के हिसाब से लगभग 2GB डेटा से ज्यादा है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल के साथ-साथ 100 SMS भी शामिल हैं।

एयरटेल इस प्लान के साथ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है, जैसे कि अनलिमिटेड 5G डेटा, जिसका यूज प्लान की डेटा लिमिट के बाद भी 5G नेटवर्क एरिया में किया जा सकता है। यूजर्स को फ्री हेलोट्यून भी मिलता है, जिससे वे बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के किसी भी गाने को अपनी कॉलर ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स एयरटेल के विंक म्यूज़िक का मजा ले सकते हैं।

विज्ञापन

तो कौन दे रहा है ज्यादा बेनिफिट्स?

Jio और Airtel दोनों ही अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने वाले शानदार 5G प्रीपेड प्लान पेश करते हैं। जियो का प्लान थोड़ा सस्ता है और इसमें जियोटीवी, जियोसिनेमा और जियो क्लाउड जैसे जरूरी सब्सक्रिप्शन मिलते हैं, जबकि एयरटेल के प्लान में ज्यादा डेटा, फ्री  हेलोट्यून और विंक म्यूज़िक का एक्सेस मिलता है। गौर करने वाली बात है कि एयरटेल भी 349 रुपये की कीमत वाला प्लान देता है, लेकिन उसमे सिर्फ 1.5 जीबी डेली डेटा मिलता है जिसमें आप 5G यूज नहीं कर सकेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ