लैपटॉप में कैसे लग सकती है आग? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव का तरीका

Laptop Safety Tips: अगर आप भी लैपटॉप का बहुत ज्यादा यूज करते हैं तो अभी सावधान हो जाएं नहीं तो इसमें आग भी लग सकती है। अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट से ऐसी ही घटना सामने आई है। चलिए इसके बारे में जानें

Laptop Safety Tips

Laptop Safety Tips: इन दिनों कई हिस्सों में बारिश तो कुछ जगह फिर से तापमान बढ़ गया है। ज्यादा गर्मी के मौसम में AC, रेफ्रीजिरेटर, फोन आदि में आग लगने की अब तक कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं, इन इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लायेंस के बाद लैपटॉप में आग लगने की नई घटना सामने आई है। हालिया मामला अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट का बताया जा रहा है जहां इस फ्लाइट में एक शख्स लैपटॉप के साथ ट्रेवल कर रहा था तभी अचानक उसके बैग के अंदर से धुआं निकलने लगा जिसके बाद इमरजेंसी स्लाइड और जेट ब्रिज दोनों का यूज करके तुरंत बैग को बाहर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि ये फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को से मियामी जा रही थी। इस दौरान शख्स के बैग में रखे लैपटॉप में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन

पाकिस्तान से भी सामने आया था मामला

इसी तरह कुछ दिन पहले एक मामला पाकिस्तान के फैसलाबाद से भी सामने आया था जहां लैपटॉप में आग लगने की वजह से दो बच्चों की मौत हो गई। रिपोर्ट में बताया गया था कि लैपटॉप में आग उस समय लगी जब वह चार्जिंग पर लगा था। वहीं, अगर आप भी लैपटॉप का बहुत ज्यादा यूज करते हैं तो ये जरूर जान लें कि आखिर लैपटॉप में क्यों लगती है आग और बचाव के लिए क्या करें। चलिए इसके बारे में जानें

विज्ञापन

लैपटॉप में आग लगने के कारणों को समझें और ऐसे बचें

आइए जानते हैं कुछ कारणों के बारे में जिनकी वजह से लैपटॉप में आग लग सकती है:

विज्ञापन

1. ओवरहीटिंग: सबसे बड़ा खतरा

लगातार चार्जिंग: लैपटॉप को लंबे समय तक चार्ज में लगाकर रखना बैटरी को गर्म कर सकता है और इससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
भारी काम: गेम खेलना, वीडियो एडिटिंग जैसे भारी काम लैपटॉप को गर्म कर देते हैं।
फैन में गंदगी: समय के साथ लैपटॉप के फैन में धूल जमा हो जाती है, जिससे यह ठीक से काम नहीं कर पाता और लैपटॉप गर्म हो जाता है।

विज्ञापन

Laptop Safety Tips

2. नकली चार्जर

विज्ञापन

हर लैपटॉप के लिए अलग तरह का चार्जर होता है। नकली या खराब क्वालिटी वाले चार्जर का इस्तेमाल लैपटॉप के सर्किट को नुकसान पहुंचा सकता है और आग लग सकती है।

3. अन्य कारण

विज्ञापन

बैटरी में खराबी: पुरानी या खराब बैटरी भी आग लगने का कारण बन सकती है।
शॉर्ट सर्किट: किसी भी तरह का शॉर्ट सर्किट लैपटॉप को नुकसान पहुंचा सकता है।
पावर फ्लक्चुएशन: बिजली में अचानक होने वाली फ्लक्चुएशन भी लैपटॉप को नुकसान पहुंचा सकती है।

लैपटॉप को कैसे रखें सुरक्षित?

  • ठंडी जगह पर रखें: लैपटॉप को सीधे धूप या गर्मी वाली जगह पर न रखें।
  • रेगुलर साफ करें: लैपटॉप को रेगुलर साफ करें, खासकर कीबोर्ड और वेंटिलेशन ग्रिल्स को।
  • ओवरहीटिंग से बचें: लैपटॉप को लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल न करें। बीच-बीच में इसे बंद कर दें।
  • असली चार्जर का इस्तेमाल करें: हमेशा अपने लैपटॉप के लिए असली चार्जर का ही इस्तेमाल करें।
  • सर्विसिंग करवाएं: समय-समय पर लैपटॉप की सर्विसिंग करवाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ