31 जनवरी तक मौका... Jio दे रहा है अनलिमिटेड 5G, चेक करें 3 जबरदस्त प्लान

Jio Unlimited 5G Plans: जल्द ही जियो एक लिमिटेड टाइम प्रीपेड प्लान को बंद करने जा रहा है जिसमें आपको ढेरों बेनिफिट्स मिल रहे हैं। हालांकि इसके साथ दो और प्लान भी हैं जिसमें अनलिमिटेड 5G मिल रहा है।

Jio Unlimited 5G Plans
विज्ञापन

Jio Unlimited 5G Plans: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो जल्द ही एक लिमिटेड टाइम प्रीपेड प्लान को बंद करने जा रही है, जो अनलिमिटेड 5G के साथ-साथ कई अन्य बेनिफिट दे रहा है। पिछले साल दिसंबर में नेटवर्क ऑपरेटर ने घोषित की थी कि जियो न्यू ईयर ऑफर 11 जनवरी को बंद होने वाला था, लेकिन लगता है कि जियो ने इसकी डेडलाइन को बदल दिया है और अब इसे 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है।

2025 रुपये का प्लान

जियो के सबसे पॉपुलर प्रीपेड प्लान की तरह, 2025 रुपये का प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 5G डेटा और हर दिन 100SMS के साथ आता है। यह हर दिन 2.5GB 4G डेटा भी ऑफर करता है और इसकी वेलिडिटी 200 दिनों की है, जो लगभग साढ़े छह महीने है। आपको JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री एक्सेस मिलता है।

विज्ञापन

Jio Unlimited 5G Plans

साथ ही ढेरों बेनिफिट्स

इन बेनिफिट्स के अलावा, आपको 2,150 रुपये के वैल्यू-बैक कूपन भी मिलते हैं। इनमें Ajio पर 2,999 रुपये या उससे ज्यादा के ऑर्डर पर 500 रुपये की छूट मिलेगी। हालांकि, इस कूपन का इस्तेमाल केवल चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर ही किया जा सकता है। यह EaseMyTrip.com पर फ्लाइट बुकिंग पर 1,500 रुपये तक की छूट और 499 रुपये या उससे ज्यादा का ऑर्डर करने पर Swiggy पर 150 रुपये की छूट भी देता है।

601 रुपये का खास कूपन

नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए ये प्लान वेलिड है। इससे पहले Jio ने हाल ही में 601 रुपये का कूपन पेश किया है, जिससे आप अपने दोस्तों या परिवार को एक साल के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा गिफ्ट भी कर सकते हैं। हालांकि, जिस यूजर को आप गिफ्ट दे रहे हैं, उसके पास कम से कम 1.5GB 4G डेटा वाला प्लान होना चाहिए।

विज्ञापन

859 रुपये और 198 रुपये का प्लान

इसके अलावा, जियो और भी कई प्लान्स ऑफर करता है जिसमें आपको डेली 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक प्लान 859 रुपये का है जिसमें आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। जबकि कंपनी का सबसे सस्ता अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान 198 रुपये में आता है। हालांकि इसमें आपको सिर्फ 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ