iQOO 13 Launch Price and Features: अगर आप भी इन दिनों कोई फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए iQOO अपना ‘सबसे दमदार’ फोन लेकर आ गया है. जी हां कंपनी ने आखिरकार भारत में अपना फ्लैगशिप iQOO 13 लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 54,999 रुपये है जो SAMSUNG Galaxy S24 Ultra 5G से आधी है।
नवंबर में लॉन्च हुए Realme GT 7 Pro के बाद यह दूसरा फोन है जो स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप से लैस है। फ्लैगशिप मॉडल में 6,000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। कंपनी का यह भी दावा है कि iQOO 13 में दुनिया का पहला Q10 144Hz अल्ट्रा आईकेयर डिस्प्ले है। चलिए iQOO 13 के स्पेसिफिकेशन, कीमत और फीचर्स के बारे में जानें…
iQOO 13: कीमत और उपलब्धता
बता दें कि iQOO 13 दो वैरिएंट में आता है जिसमें 12GB+256GB और 16GB+512GB वैरिएंट शामिल है। स्टैंडर्ड वैरिएंट की कीमत 54,999 रुपये से शुरू होती है, लेकिन लॉन्च ऑफर के साथ यह 51,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा जो इस प्राइस पर एक शानदार डील है।
डिवाइस के दूसरे वैरिएंट का प्राइस 59,999 रुपये है जो लॉन्च ऑफर में सिर्फ 56,999 रुपये में मिल रहा है। यह दो कलर ऑप्शन लीजेंड और नार्डो ग्रे में आता है। इसके अलावा, iQOO 13 भारत में 5 दिसंबर दोपहर 12 बजे से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा और इसकी पहली बिक्री 11 दिसंबर, 2024 को दोपहर 12 बजे से वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स, iQOO ई-स्टोर और Amazon.in पर होगी।
iQOO 13 के फीचर्स
कंपनी का कहना है कि iQOO 13 अब तक का सबसे फास्ट स्मार्टफोन है। जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है, जो गेमिंग परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए सुपरकंप्यूटिंग चिप Q2 के साथ आता है। गेमिंग लवर्स के लिए फोन बेहतर विजुअल के लिए 2K गेम सुपर स्मूथ गेमप्ले के लिए 144 fps फ्रेम इंटरपोलेशन और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए कई तरह के ऑप्टिमाइजेशन ऑफर करता है।
iQOO 13 में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 2K AMOLED डिस्प्ले और डायनेमिक रिफ्रेश रेट एडजस्टमेंट के लिए LTPO टेक्नोलॉजी है। यह 1800nits की HBM ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम हैवी यूज के दौरान डिवाइस को ठंडा रखता है।
ये भी पढ़ें : BSNL ने DTH कंपनियों को धो डाला…बिना सेट टॉप बॉक्स चलेंगे 500 से ज्यादा चैनल, जानें कैसे
फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेस्ट कैमरा
फोटोग्राफी लवर्स के लिए भी iQOO 13 में ट्रिपल कैमरा सिस्टम, 50-मेगापिक्सल Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है। फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी है जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन को सिर्फ 30 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो जाता है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 hr agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
4 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
5 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
8 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines