Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

iPhone 18 सीरीज लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, लीक हुई कैमरा, डिजाइन और लॉन्च डेट की डिटेल्स

Apple की अगली iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर कई नई जानकारियां सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में नया A20 Pro चिपसेट, अंडर-डिस्प्ले Face ID और सैटेलाइट इंटरनेट सपोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. जानते हैं इससे जुड़े डिटेल्स.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 10, 2026 13:07
iPhone 18 सीरीज में बड़ा अपग्रेड.

iPhone 18 Pro & iPhone 18 Pro Max Leaks: Apple के नए iPhone लॉन्च में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन आने वाली iPhone 18 सीरीज को लेकर चर्चाएं अभी से तेज हो गई हैं. हर साल की तरह इस बार भी कंपनी अपने प्रीमियम मॉडल्स iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कई बड़े अपग्रेड दे सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार डिजाइन, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी जैसे कई अहम हिस्सों में बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं Apple के नए फोल्डेबल iPhone की भी चर्चा है, लेकिन Pro सीरीज के फोन भी अपने दमदार फीचर्स की वजह से काफी सुर्खियां बटोर सकते हैं. आइए जानते हैं iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से जुड़ी अब तक सामने आई संभावित जानकारी.

iPhone 18 Series लॉन्च डेट (संभावित)

Apple आमतौर पर हर साल सितंबर में होने वाले अपने बड़े इवेंट में नए iPhone मॉडल लॉन्च करता है. इसी परंपरा को देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को भी उसी समय पेश कर सकती है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों स्मार्टफोन्स का ऐलान 3 सितंबर से 10 सितंबर 2026 के बीच किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

डिस्प्ले में बड़ा बदलाव नहीं

लीक्स के मुताबिक Apple इस बार डिस्प्ले साइज में ज्यादा बदलाव नहीं करने वाला है. माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जबकि iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का OLED पैनल दिया जा सकता है. दोनों ही मॉडल्स में 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है. हालांकि फ्रंट डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार Apple इस बार अंडर-डिस्प्ले Face ID तकनीक ला सकता है, जिससे Dynamic Island का आकार पहले से छोटा हो सकता है.

डिजाइन और नए कलर ऑप्शन में बदलाव संभव

कहा जा रहा है कि इस बार Apple फोन के बैक डिजाइन में भी थोड़ा बदलाव कर सकता है. कंपनी ड्यूल-टोन लुक को हटाकर बैक ग्लास और एल्यूमिनियम फ्रेम का एक जैसा रंग दे सकती है, जिससे फोन का लुक ज्यादा प्रीमियम लगे. इसके अलावा 2026 के लिए Apple एक नया रेड कलर वेरिएंट भी ला सकता है, जो इस सीरीज का मुख्य कलर ऑप्शन बन सकता है.

---विज्ञापन---

iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है सबसे बड़ी बैटरी

बैटरी के मामले में iPhone 18 Pro Max में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें लगभग 5100mAh से 5200mAh तक की बैटरी दी जा सकती है, जो किसी भी iPhone में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है. हालांकि बड़ी बैटरी के कारण फोन पहले के मॉडल के मुकाबले थोड़ा मोटा और भारी भी हो सकता है. अनुमान है कि इसका वजन करीब 240 ग्राम तक पहुंच सकता है.

नया A20 Pro चिपसेट 

Apple की नई Pro सीरीज में कंपनी का अगला फ्लैगशिप प्रोसेसर A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चिप TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकती है. माना जा रहा है कि यह चिप पिछले प्रोसेसर की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा तेज होगी और पावर एफिशिएंसी में करीब 30 प्रतिशत तक सुधार देखने को मिल सकता है.

Apple का नया C2 मॉडेम और सैटेलाइट इंटरनेट सपोर्ट

iPhone 18 Pro सीरीज में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार Apple इस बार Qualcomm के मॉडेम की जगह अपने इन-हाउस C2 मॉडेम का इस्तेमाल कर सकता है. इस मॉडेम में mmWave 5G के साथ NR-NTN तकनीक का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन में सैटेलाइट इंटरनेट की सुविधा भी मिल सकती है. यानी जरूरत पड़ने पर यूजर सीधे सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे.

कैमरा सिस्टम में भी हो सकते हैं बड़े अपग्रेड

कैमरे की बात करें तो iPhone 18 Pro और Pro Max में पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. हालांकि कंपनी कैमरा में दो बड़े बदलाव कर सकती है. पहला, इसमें मेन कैमरे में वेरिएबल अपर्चर दिया जा सकता है, जिससे यूजर खुद लाइट कंट्रोल कर पाएंगे और फोटो की डेप्थ बेहतर हो सकती है. दूसरा, Apple सैमसंग द्वारा विकसित नया तीन-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर इस्तेमाल कर सकता है, जिससे फोटो में नॉइज कम होगा और डायनामिक रेंज बेहतर मिलेगी.

Photo-News24 GFX

क्या हो सकती है संभावित कीमत

कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Apple अपने फ्लैगशिप मॉडल्स की कीमत को ज्यादा बढ़ाना नहीं चाहता. ऐसे में उम्मीद है कि iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,099 डॉलर के आसपास रह सकती है, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत लगभग 1,199 डॉलर से शुरू हो सकती है. हालांकि भारतीय बाजार में इसकी कीमत अलग हो सकती है, क्योंकि टैक्स और अन्य कारणों की वजह से यहां फोन की कीमत आमतौर पर ज्यादा होती है.

ये भी पढ़ें- iPhone 17e हुआ लॉन्च, लेकिन iPhone 17 से कितना अलग? खरीदने से पहले देखें पूरा कंपैरिजन

First published on: Mar 10, 2026 12:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.