iPhone 17 Launch: Apple का सबसे बड़ा इवेंट Awe Dropping आज होने जा रहा है। दुनियाभर के टेक फैंस की नजरें इस लॉन्च पर टिकी हैं। आज कंपनी अपनी मॉस्ट अवेटेड iPhone 17 सीरीज लोगों के लिए लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में iPhone 17 की प्री-ऑर्डर विंडो 12 सितंबर से खुलेगी और बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। बता दें, इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग रात 10:30 बजे से देखी जा सकेगी।
भारत में iPhone 17 की अनुमानित कीमत
अब जबकि Apple iPhone 17 लॉन्च कर रहा है तो भारतीय कस्टमर्स के लिए सबसे बड़ा सवाल एक है कि इसकी कीमत क्या होगी। ऐसे मे लीक्ड जानकारी के मुताबिक इस बार iPhone 17 की कीमत पिछले साल की सीरीज से ज्यादा हो सकती है। जैसे-
- iPhone 17 की शुरुआती कीमत करीब 89,990 रुपये
- iPhone 17 Air लगभग 99,990 रुपये
- iPhone 17 Pro करीब 1,24,990 रुपये
- iPhone 17 Pro Max लगभग 1,64,990 रुपये हो सकती है।
अगर यह अनुमान सही साबित हुए, तो Pro Max भारत का अब तक का सबसे महंगा iPhone होगा। ऑफिशियल कीमतें इवेंट के दिन सामने आएंगी, लेकिन पहले से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार हर मॉडल की कीमत पिछले साल से ज्यादा होगी। इसका मतलब है कि iPhone 17 सीरीज पूरी तरह से प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में ही रहेगी।
चार मॉडल और नए अपग्रेड
17 सीरीज के लाइनअप में 4 मॉडल शामिल किए गए हैं जिनमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max है। ये सभी फोन iOS 26 पर चलेंगे और इनमें नया A19 या A19 Pro प्रोसेसर दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार स्टैंडर्ड iPhone 17 में भी ProMotion 120Hz डिस्प्ले मिल सकता है, जो पहले सिर्फ Pro मॉडल्स तक सीमित था।
डिजाइन और डिस्प्ले में बदलाव
डिजाइन के मामले में iPhone 17 सीरीज का लुक पिछले मॉडल जैसा रहेगा, लेकिन कैमरा लेआउट को इस बार वर्टिकल सेटअप में बदला जाएगा। सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 Air की है, क्योंकि यह अब तक का सबसे पतला iPhone बताया जा रहा है। इसकी मोटाई सिर्फ 5.5mm होगी और इसमें 6.6-इंच का OLED डिस्प्ले और 48MP का सिंगल कैमरा मिलेगा।
भारतीय खरीदारों के लिए क्या मायने?
भारत में खरीदारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती कीमत और वैल्यू का बैलेंस होगा। Pro मॉडल्स खास तौर पर पावर यूज़र्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जबकि iPhone 17 Air उन कस्टमर्स के लिए ऑप्शन होगा जो स्लिम और प्रैक्टिकल डिजाइन चाहते हैं।
बस कुछ घंटों का इंतजार
कुछ ही घंटों में Apple आधिकारिक तौर पर iPhone 17 सीरीज की कीमत और फीचर्स का खुलासा करेगा। अब देखना यह होगा कि क्या यह सीरीज अपनी प्रीमियम कीमत को सही साबित कर पाती है या फिर भारतीय मार्केट में इसके ऊंचे दाम खरीदारों को सोचने पर मजबूर कर देंगे।
संबंधित खबरें
54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 hr agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
4 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
21 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines