Apple iPhone 17: लॉन्च से पहले लीक हुए फोन के फीचर्स स्पेसिफिकेशन्स, यहां देखें वो सबकुछ जो जानना जरूरी

आज Apple अपना साल का सबसे बड़ा इवेंट लॉन्च इवेंट करने वाला है। इसमें Iphone 17 सीरीज लॉन्च होने वाली है। लेकिन इसकी लॉन्चिंग से पहले ही इसके कुछ डीटेल्स लीक हो गई है। यहां जानें क्या है वो लीक्ड डीटेल्स

Apple iphone 17 Leaked

News 24 Creative

विज्ञापन

iPhone 17 Leaked Details Before launch: एप्पल हर साल अपनी नई iPhone सीरीज के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में धमाल मचाता है। इस बार आने वाली iPhone 17 सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले ही कई जानकारियां लीक हो रही है। जिनके मुताबिक ये इसे अब तक का सबसे स्टाइलिश और एडवांस्ड iPhone हैं। नए डिजाइन, पावरफुल कैमरा और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स के साथ यह सीरीज उन लोगों के लिए तैयार की गई है, जो परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों में कोई समझौता नहीं करना चाहते।

डिजाइन-ज्यादा पतला और ज्यादा प्रीमियम

iPhone 17 सीरीज में डिजाइन को पहले से और ज्यादा रिफाइंड किया गया है। सभी मॉडल्स में पतले बेज़ल्स मिलेंगे जिससे डिस्प्ले का अनुभव और ज्यादा इमर्सिव होगा। इसमें एक नया एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले लेयर भी होगा, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आएगी।

विज्ञापन

Pro मॉडल्स में इस बार टाइटेनियम की जगह एल्युमिनियम बॉडी दी जाएगी। इससे फोन हल्का होगा और नए रंगों में ज्यादा आकर्षक लगेगा। Pro मॉडल्स ब्लैक, व्हाइट, ग्रे, डार्क ब्लू और एक खास ऑरेंज हीरो कलर में मिल सकते हैं, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल्स हल्के नीले रंग में उपलब्ध रहेंगे।

कैमरा-प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी

इस बार कैमरा में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। iPhone 17 Pro Max में 48MP का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जिसमें 5x से 8x तक वेरिएबल जूम की सुविधा होगी। इसका मतलब है कि अब दूर से ली गई तस्वीरें भी शार्प और डीटेल्ड आएंगी।

Pro मॉडल्स के कैमरा कटआउट पिछले वर्जन से थोड़ा बड़ा होगा ताकि इस एडवांस्ड सिस्टम को फिट किया जा सके। इन बदलावों के साथ यह सीरीज उन लोगों के लिए खास होगी जो मोबाइल फोटोग्राफी को प्रोफेशनल टच देना चाहते हैं।

विज्ञापन

परफॉर्मेंस- ज्यादा स्पीड और कूलिंग सिस्टम

iPhone 17 सीरीज में स्पीड और परफॉर्मेंस को अगले स्तर पर ले जाया जाएगा। फोन में मेटल-कवर्ड बैटरी दी जाएगी जो हीट को जल्दी निकाल देगी, जिससे लंबे समय तक गेमिंग या वीडियो एडिटिंग करने पर भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा। इसके अलावा, इसमें वेपर चेंबर कूलिंग टेक्नोलॉजी भी आने की उम्मीद है, जो हैवी टास्क के दौरान फोन को स्मूद और फास्ट बनाए रखेगी।

विज्ञापन

नए फीचर्स-रोजमर्रा के लिए आसान

Apple इस सीरीज में कुछ प्रैक्टिकल फीचर्स भी जोड़ रहा है। इसमें सबसे खास होगा रिवर्स वायरलेस चार्जिंग, जिससे आप अपने iPhone से सीधे AirPods जैसे डिवाइसेज चार्ज कर पाएंगे।

इसके अलावा, Apple अब eSIM-only मॉडल्स की तरफ बढ़ रहा है। यानी कई देशों में अब iPhone में फिजिकल SIM स्लॉट नहीं होगा। यह बदलाव फोन को और स्लिम और मॉडर्न बनाएगा।

विज्ञापन

एक्सेसरीज-स्टाइल और सुविधा का मेल

iPhone 17 सीरीज के साथ कुछ नए एक्सेसरीज भी आएंगे। इसमें क्रॉस-बॉडी स्ट्रैप वाले क्लियर केस शामिल होंगे। यह स्ट्रैप नायलॉन और सिलिकॉन दोनों मटेरियल में उपलब्ध होगा, जिसे मैग्नेटिक क्लोजर और फ्लेक्सिबल मेटल कोर से डिजाइन किया गया है। ये एक्सेसरीज न सिर्फ स्टाइलिश होंगी बल्कि रोजाना इस्तेमाल में भी काफी सुविधाजनक साबित होंगी।

स्टोरेज और कीमत-ज्यादा स्पेस, ज्यादा दाम

Pro मॉडल्स अब 256GB बेस स्टोरेज से शुरू होंगे, जो पहले के मुकाबले डबल है। हालांकि, इस अपग्रेड के साथ कीमत भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

खबरों के मुताबिक, iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,249 डॉलर यानी 1,10,008 तक हो सकती है। यानी यह सीरीज महंगी जरूर होगी, लेकिन इसमें मिलने वाले फीचर्स और परफॉर्मेंस कीमत को जायज ठहराते हैं।

कलर ऑप्शन्स-नए शेड्स के साथ ताजगी

Pro मॉडल्स में ब्लैक, व्हाइट, ग्रे, डार्क ब्लू और ऑरेंज कलर मिलेंगे, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 17 में लाइट ब्लू कलर दिया जाएगा। इन कलर ऑप्शन्स से यूजर्स को स्टाइल चुनने का और ज्यादा विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन

नोट- दी गई जानकारी लीक्ड रिपोर्ट के आधार से साझा की गई है। लॉन्चिंग के बाद ऑरिजनल जानकारी इससे अलग हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ