Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

Instagram यूजर्स के मिला बड़ा अपडेट, Comment में गलती हो गई? अब इसे ऐसे ठीक सकते हैं आप

Instagram ने आखिरकार वो फीचर दे दिया है जिसका यूजर्स को सालों से इंतजार था. छोटी सी गलती अब शर्मिंदगी नहीं बनेगी, क्योंकि डिलीट किए बिना ही आप उसे सुधार पाएंगे. जानते हैं क्या है ये नया धांसू फीचर.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Apr 10, 2026 13:44
अब पोस्ट करने के बाद भी एडिट कर सकेंगे कमेंट.

Instagram Comment Edit Feature: Instagram यूजर्स के लिए एक छोटा लेकिन बहुत काम का अपडेट लेकर आया है, जिसका इंतजार लोग काफी समय से कर रहे थे. अब अगर आपने किसी पोस्ट पर कमेंट करते समय गलती कर दी है, तो उसे डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Meta ने आखिरकार ऐसा फीचर दे दिया है, जिससे आप अपने कमेंट को बाद में भी ठीक कर सकते हैं.

कमेंट एडिट ऑप्शन हुआ रोलआउट

Instagram ने नया फीचर रोलआउट किया है, जिसमें यूजर्स अपने कमेंट को पोस्ट करने के बाद एडिट कर सकते हैं. इसके लिए आपको 15 मिनट का समय मिलेगा. यानी अगर आपने कुछ गलत लिख दिया या टाइपो हो गया, तो आप आसानी से उसे सुधार सकते हैं, बिना कमेंट डिलीट किए. इस फीचर की खास बात यह है कि आप 15 मिनट के अंदर जितनी बार चाहें, अपने कमेंट में बदलाव कर सकते हैं. इससे यूजर्स को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है और बातचीत का फ्लो भी बना रहता है.

---विज्ञापन---
Photo-Instagram

छोटा अपडेट, लेकिन बड़ा असर

पहली नजर में यह फीचर छोटा लग सकता है, लेकिन जो लोग Instagram पर काफी एक्टिव रहते हैं या ज्यादा कमेंट्स का जवाब देते हैं, उनके लिए यह बड़ा राहत देने वाला अपडेट है. अब हर बार परफेक्ट लिखने का दबाव थोड़ा कम हो जाएगा. अब तक अगर कोई कमेंट गलत हो जाता था, तो उसे डिलीट करके दोबारा लिखना पड़ता था. इससे बातचीत का सिलसिला टूट जाता था और कई बार रिप्लाई भी गड़बड़ा जाते थे. नया फीचर इस परेशानी को खत्म करता है.

इस फीचर की कुछ सीमाएं भी हैं

हालांकि इसमें एक छोटी सी शर्त भी है. आप सिर्फ कमेंट के टेक्स्ट को ही एडिट कर सकते हैं. अगर आपने किसी कमेंट में फोटो भी जोड़ी है, तो उस फोटो को बदला नहीं जा सकता. साथ ही, लोग यह देख पाएंगे कि कमेंट एडिट हुआ है, लेकिन पुराना वर्जन नहीं देख सकेंगे.

---विज्ञापन---

Instagram Plus पर भी चल रहा काम

इसी के साथ खबर है कि Instagram एक नए पेड फीचर Instagram Plus पर भी काम कर रहा है. यह फिलहाल कुछ जगहों पर टेस्ट किया जा रहा है और इसमें यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा सुविधाएं मिल सकती हैं. लीक्स के मुताबिक, इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को स्टोरीज को गुपचुप देखने का ऑप्शन मिल सकता है. इसके अलावा यह भी देखा जा सकेगा कि कितने लोगों ने आपकी स्टोरी दोबारा देखी है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि स्टोरीज की टाइम लिमिट 24 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे तक की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- साल में दो बार लॉन्च होंगे iPhone? Apple की नई चौंकाने वाली प्लानिंग हुई लीक

First published on: Apr 10, 2026 01:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.