Infinix Smart 6 HD Smartphone: क्या आपको नया स्मार्टफोन खरीदना है? लेकिन बजट 10,000 रुपये से काफी कम है, तो ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज की एक डील में इनफिनिक्स स्मार्ट 6 एचडी फोन अपनी कीमत से काफी कम में मिल रहा है। 10 हजार से कम के बजट में इस फोन को आसानी से खरीदा जा सकता है। ऑफर्स को अप्लाई करेंगे तो फोन 1000 रुपये से भी कम में खरीद सकेंगे।
जी हां, इनफिनिक्स स्मार्ट 6 एचडी पर कई ऑफर्स दिए जा रहे जिसे अप्लाई करके ग्राहक सस्ते में फोन खरीद सकता है। सिर्फ 599 रुपये में आप 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। आइए इनफिनिक्स स्मार्ट 6 एचडी पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –Twitter Blue Tick के लिए आवेदन कैसे करें? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस…
Infinix Smart 6 HD Price Discount Offer
वैसे तो इनफिनिक्स स्मार्ट 6 एचडी की कीमत 8,000 रुपये है, लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इसे कम कीमत में बेचा जा रहा है। यहां पर फोन 35 फीसदी छूट के बाद सिर्फ 5,799 रुपये में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। फोन को अधिक छूट के साथ खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर अन्य ऑफर्स भी दिए गए हैं।
Infinix Smart 6 HD Smartphone Exchange Offer
स्मार्टफोन को कीमत से काफी ज्यादा कम में खरीदना है तो आप एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपके पास एक अच्छे कंडिशन का स्मार्टफोन होना जरूरी है जो लेटेस्ट मॉडल सीरीज में आता हो। फ्लिपकार्ट पर इनफिनिक्स Smart 6 HD को 5,200 रुपये के एक्सचेंज छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसका पूरा लाभ मिलने पर फोन की कीमत सिर्फ 599 रुपये हो सकती है।
Infinix Smart 6 HD Smartphone Specifications
इनफिनिक्स स्मार्ट 6 एचडी में 6.6 TFT LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 60 hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ये मोबाइल फोन 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आता है जो 5 वाट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन MediaTek के Helio A22 SoC पर काम करता है। इसमें आपको 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
फोटोग्राफी की बात करें तो इनफिनिक्स स्मार्ट 6 एचडी के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा गया है, जिसमें 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Flipkart Smartphone Offers
फ्लिपकार्ट पर इनफिनिक्स स्मार्ट 6 एचडी के अलावा अन्य स्मार्टफोन भी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। आप चाहें तो ओप्पो रेनो 7 5जी (Oppo Reno 7 5G), मोटो ई40 (Moto E40), मोटो जी51 (Moto g51), आईफोन 12 मिनी (iPhone 12 mini) आदि स्मार्टफोन्स डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। इनकी कीमत पर 2 हजार से 3 हजार रुपये तक की छूट उपलब्ध है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
14 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines