Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

Infinix Note 30i: JBL स्पीकर के साथ आता है ये किफायती फोन, जानिए फीचर्स

Infinix Note 30i Launch Date Price in India: इंफिनिक्स आने वाले दिनों में अपने कई नोट 30 स्मार्टफोन पेश कर सकता है। हालांकि, बिना किसी धूमधाम के इंफिनिक्स नोट 30आई आधिकारिक हो चुका है। डिवाइस को अब कंपनी की वेबसाइट पर इसके सभी स्पेसिफिकेशन और इमेज के साथ लिस्ट किया गया है। दुर्भाग्य से, डिवाइस […]

Author
Edited By : Simran Singh Updated: May 18, 2023 14:52
Infinix Note 30, Infinix Note 30i India, Infinix Note 30i Smartphone, Infinix, Note 30i, Infinix Note 30i Phone

Infinix Note 30i Launch Date Price in India: इंफिनिक्स आने वाले दिनों में अपने कई नोट 30 स्मार्टफोन पेश कर सकता है। हालांकि, बिना किसी धूमधाम के इंफिनिक्स नोट 30आई आधिकारिक हो चुका है। डिवाइस को अब कंपनी की वेबसाइट पर इसके सभी स्पेसिफिकेशन और इमेज के साथ लिस्ट किया गया है।

दुर्भाग्य से, डिवाइस की कीमत या उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। आइए जेबीएल स्पीकर और एमोलेड डिस्प्ले वाले इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Infinix Note 30i के स्पेसिफिकेशन्स

बात करें अगर इंफिनिक्स 30आई की खासियत की तो इसमें 6.66 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 92 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन के साथ 8 जीबी रैम और 8 जीबी वर्चुअल रैम यानी कुल 16जीबी रैम मिलता है। ये फोन JBL साउंड वाले स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है।

अन्य स्पेक्स पर गौर करें तो फोन में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर है। इसके साथ 8GB LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है। ये फोन एंड्रॉयड 13 आधारित XOS 13 पर बॉक्स के बाहर काम करता है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलता है। फोन में IP53 की रेटिंग भी मिली है।

---विज्ञापन---

कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा अन्य दो लेंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी की बात करें तो फोन में 33W की फास्ट चार्जिंग 5000mAh की बैटरी है।

First published on: May 18, 2023 02:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.