हिंदी न्यूज़/गैजेट्स/अगर चाहते हैं हेडफोन लंबे समय तक चले, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
गैजेट्स
अगर चाहते हैं हेडफोन लंबे समय तक चले, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
आजकल हेडफोन और ईयरफोन हर किसी की जरूरत बन चुके हैं, लेकिन गलत इस्तेमाल की वजह से ये जल्दी खराब हो जाते हैं. तो इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
हेडफोन की लाइफ बढ़ानी है तो आज ही बदलें ये आदतें. (Photo-Pexel)
Share :
Headphone Use-Care Tips: आजकल हेडफोन और ईयरफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. चाहे ऑनलाइन क्लास लेनी हो, ऑफिस की मीटिंग अटेंड करनी हो या फिर म्यूजिक सुनना हो, ज्यादातर लोग इनका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार लापरवाही से इस्तेमाल करने की वजह से ये जल्दी खराब भी हो जाते हैं. ऐसे में या तो इन्हें रिपेयर करवाना पड़ता है या फिर नया खरीदना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका हेडफोन लंबे समय तक सही तरीके से चलता रहे, तो इसकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं हेडफोन इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
वायर को ज्यादा मोड़ने या खींचने से बचें
अगर आप वायर्ड हेडफोन या ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं तो उसकी वायर का खास ध्यान रखना चाहिए. कई बार लोग केस से निकालते समय या इस्तेमाल करते हुए वायर को जोर से खींच देते हैं. इसके अलावा यूज के बाद इसे उलझाकर रख देते हैं. ऐसा करने से वायर पर दबाव पड़ता है और वह जल्दी खराब हो सकती है. इसलिए कोशिश करें कि वायर को आराम से संभालकर रखें और ज्यादा मोड़ने या खींचने से बचें.
AI Generated By News24
हेडफोन को सही जगह पर रखें
हेडफोन इस्तेमाल करने के बाद उसे कहां रखा जा रहा है, यह भी काफी मायने रखता है. कई लोग जल्दबाजी में इसे कहीं भी रख देते हैं, जिससे यह खराब भी हो सकता है. बेहतर होगा कि हेडफोन को हमेशा साफ, सूखी और ठंडी जगह पर रखा जाए. ज्यादा नमी या बहुत गर्म जगह पर रखने से इसके पार्ट्स पर असर पड़ सकता है और डिवाइस जल्दी खराब हो सकती है.
नियमित सफाई करना भी जरूरी है
हेडफोन सीधे आपके कानों के संपर्क में आते हैं, इसलिए इनकी साफ-सफाई बेहद जरूरी है. भले ही देखने में ये साफ लगें, लेकिन समय-समय पर इन्हें साफ करना चाहिए. इसके लिए आप हल्के डिसइंफेक्टेंट वाइप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बैक्टीरिया या गंदगी जमा नहीं होती और हेडफोन का इस्तेमाल भी ज्यादा सुरक्षित रहता है.
हमेशा तेज आवाज में गाने सुनने से बचें
कई लोग हेडफोन पर लंबे समय तक बहुत तेज आवाज में गाने सुनते हैं, जो सही आदत नहीं है. इससे आपके कानों को नुकसान पहुंच सकता है और हेडफोन की लाइफ पर भी असर पड़ सकता है. ज्यादा वॉल्यूम पर साउंड आने से हेडफोन के अंदर के पार्ट्स में ज्यादा वाइब्रेशन होता है, जिससे समय के साथ साउंड क्वालिटी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए बेहतर है कि मध्यम वॉल्यूम पर ही गाने या ऑडियो सुने जाएं.

---विज्ञापन---