Google Pixel 9 Offer: अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है. फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अब Google Pixel 9 पर शानदार ऑफर पेश किया है. iPhone 16 सीरीज के बाद अब गूगल का ये फ्लैगशिप फोन भी बड़ी छूट के साथ खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे आप 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.
फ्लिपकार्ट पर चल रहा है जबरदस्त ऑफर
Google Pixel 9 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 54,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी असली कीमत 79,999 रुपये है. यानी कि कंपनी सीधे 31% की छूट दे रही है. इसके अलावा अगर आप Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको अतिरिक्त 2,750 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है.
एक्सचेंज ऑफर में और भी सस्ता मिलेगा Pixel 9
फ्लिपकार्ट पर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके और भी बड़ी बचत कर सकते हैं. कंपनी पुराने डिवाइस के बदले में 41,400 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू ऑफर कर रही है. हालांकि यह वैल्यू आपके पिन कोड और फोन की स्थिति पर निर्भर करेगी. इन सभी ऑफर्स को मिलाकर आप कुल मिलाकर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं.
क्या खरीदना चाहिए Google Pixel 9?
Google Pixel 9 अपने पिछले मॉडल की तुलना में काफी ज्यादा एडवांस और पावरफुल स्मार्टफोन है. इसमें 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन में गूगल का खुद का Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB RAM के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस देता है.
कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस
कैमरा की बात करें तो Pixel 9 में 50MP का प्राइमरी वाइड-एंगल लेंस और 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 4,700mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे से ज्यादा बैकअप देने का दावा करती है.
AI फीचर्स से भरा है फोन
Pixel 9 सिर्फ परफॉर्मेंस और कैमरा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई एडवांस AI फीचर्स भी दिए गए हैं. जैसे-Add Me, Magic Eraser, और Circle to Search जैसे टूल्स, जो आपके फोटो एडिटिंग और रोजमर्रा के कामों को आसान बनाते हैं.
Google Pixel 9 इस वक्त फ्लिपकार्ट पर एक बढ़िया डील साबित हो सकता है. अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और AI फीचर्स व शानदार कैमरा आपके लिए जरूरी हैं, तो यह फोन 55,000 रुपये से कम कीमत में एक शानदार ऑप्शन है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर आया शादी का न्यौता कर सकता है आपका फोन हैक, कैसे बचें?
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
12 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
14 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines