Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

iPhone 16 सिर्फ 35,991 रुपये में! Croma Apple Sale में MacBook Air M4 भी सस्ता, देखें डील्स

अगर आप iPhone या MacBook खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह मौका हाथ से न जाने दें. Croma की Everything Apple Sale में एक्सचेंज, बैंक ऑफर और Tata Neu बेनिफिट्स के बाद iPhone 16 सिर्फ 35,991 रुपये में मिल रहा है. जानिए किन प्रोडक्ट्स पर कितना डिस्काउंट और कैसे मिलेगा पूरा फायदा.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 21, 2026 14:48
Croma Apple Sale
Croma Apple Sale में मिल रही बंपर डील्स. (Photo-Croma)

Croma Everything Apple Sale: अगर आप नया iPhone या MacBook खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सही मौका हो सकता है. टाटा की इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन Croma ने अपनी Everything Apple Sale शुरू कर दी है, जिसमें iPhone 16 से लेकर MacBook Air M4, iPad और Apple Watch तक पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं. एक्सचेंज, बैंक डिस्काउंट और Tata Neu बेनिफिट्स के बाद कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतें काफी कम हो गई हैं. आइए जानते हैं इस सेल में क्या-क्या खास है.

कब तक चलेगी Everything Apple Sale

Croma की यह Apple सेल फिलहाल लाइव है और 8 मार्च 2026 तक चलेगी. इस सेल में छात्रों, प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स सभी के लिए Apple डिवाइस पर अलग-अलग तरह के डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

iPhone 16 पर बड़ा ऑफर

इस सेल में iPhone 16 (128GB) को 35,991 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. इस कीमत का फायदा लेने के लिए पुराने स्मार्टफोन पर 16,000 रुपये तक एक्सचेंज वैल्यू और 6,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. इसके अलावा कूपन डिस्काउंट और 3,999 रुपये तक Tata Neu कॉइन्स का भी फायदा मिल सकता है.

---विज्ञापन---

MacBook Air M4 की कीमत भी कम

Croma 13-इंच MacBook Air M4 पर भी खास ऑफर दे रहा है. छात्रों और शिक्षकों के लिए यह लैपटॉप करीब 59,320 में मिल सकता है. इसके लिए पहले एजुकेशन प्राइस से शुरुआत होती है, फिर पुराने डिवाइस पर 13,000 तक एक्सचेंज, 10,000 तक बोनस और 6,591 तक Tata Neu कॉइन्स का लाभ दिया जाता है.

iPad और अन्य Apple प्रोडक्ट्स पर भी छूट

इस सेल में सिर्फ iPhone और MacBook ही नहीं, बल्कि दूसरे Apple डिवाइस भी सस्ते मिल रहे हैं. iPad (11th Gen) की कीमत लगभग 29,489 रुपये रखी गई है. वहीं Apple Watch SE 3 करीब 23,388 और AirPods Pro 3 लगभग 23,310 में खरीदे जा सकते हैं.

कुछ मॉडल्स पर फ्री गिफ्ट का भी मौका

अगर ग्राहक iPhone Air या iPhone 17 Pro (512GB) खरीदते हैं, तो Croma की ओर से Apple Care+ और AirPods (12,900 तक की कीमत) फ्री दिए जा रहे हैं. यह ऑफर उन लोगों के लिए खास है जो प्रीमियम मॉडल खरीदने की योजना बना रहे हैं.

बैंक और Tata Neu कार्ड का अतिरिक्त फायदा

इस सेल में HDFC और Tata Neu कार्ड यूज करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त 10% तक की छूट मिल सकती है. इसके साथ मिलने वाले Tata Neu कॉइन्स बाद में अन्य खरीदारी में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

अगर आप पुराने डिवाइस को अपग्रेड करना चाहते हैं या एक्सचेंज का फायदा लेना चाहते हैं, तो यह सेल अच्छी बचत का मौका दे सकती है. खासकर छात्रों, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए Apple डिवाइस अब पहले के मुकाबले काफी किफायती हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Google का बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर से 17.5 लाख फर्जी ऐप्स हटाए, 80 हजार डेवलपर्स के अकाउंट भी बंद

First published on: Feb 21, 2026 02:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.