Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

Cheapest Recharge Plans: 30 दिन और 84 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, मिलेगा रोज 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

Cheapest Recharge Plans: आज हम आपको 30 और 84 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके साथ डेली 3GB डेटा औ अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे फायदे शामिल हैं, आइए रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Author
Edited By : Simran Singh Updated: May 27, 2025 07:56
Cheapest recharge plan | Cheapest plan | recharge plan | bsnl | 30 days plan | 84 days plan
Cheapest Recharge Plans: 30 और 84 दिन वाला सस्ता रिचार्ज

Cheapest Recharge Plans with 30 and 84 Days Validity: आजकल टेलीकॉम कंपनी के रिचार्ज प्लान की कीमत इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि हम सभी एक अच्छे और सस्ते प्लान की तलाश में रहते हैं। खासतौर पर ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ़ते हैं जो लंबी वैधता के साथ आता हो और अधिक डेटा की सुविधा प्रदान करता हो, अगर आप भी इस तरह के रिचार्ज प्लान को देख रहे हैं तो आज की जानकारी आपके लिए काम की साबित हो सकती है। आज हम आपको ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो कम कीमत में रोजाना 3GB डेटा बेनिफिट दे रहा है। इतना ही नहीं, रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा और अन्य बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। आइए जानते हैं किस टेलीकॉम कंपनी द्वारा सस्ता रिचार्ज प्लान दिया जा रहा है?

30 और 84 दिनों वाला किसका प्लान सबसे सस्ता?

रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियां है जो तमाम कीमत और सुविधा वाले प्लान पेश करते हैं। हालांकि, जियो, एयरटेल और वीआई को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने सस्ता प्लान पेश कर दिया है। बीएसएनएल की ओर से 30 दिन और 84 दिनों का बेहद सस्ता प्लान पेश किया गया है।

---विज्ञापन---

30 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान

BSNL ने 30 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है जिसकी कीमत सिर्फ 299 रुपये है। इतने रुपये के रिचार्ज के साथ यूजर्स को हर दिन 3 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं, लोकल और एसटीडी के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट भी दिया जा रहा है। ये एक 30 दिनों की वैधता वाला सस्ता रिचार्ज प्लान है।

84 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान

हाल ही में BSNL ने 84 दिनों वाला सस्ता प्लान पेश किया है। ये भी यूजर्स को कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स दे रहा है। 84 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमत सिर्फ 599 रुपये है। 600 रुपये से कम में यूजर्स हर दिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS का लाभ उठा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel: 336 दिनों तक रिचार्ज से छुट्टी, जानें किसका प्लान सबसे सस्ता?

First published on: May 27, 2025 07:56 AM

संबंधित खबरें