Apple WWDC Event Date: एप्पल का आगामी WWDC Event 5 मई 2023 को होने वाला है। इस दौरान संभावना है कि कंपनी आईओएस 17 के साथ-साथ अपने कई लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जनों को लॉन्च करेगी। सिर्फ सॉफ्टवेयर्स ही नहीं कंपनी मैकबुक एयर और मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट को भी पेश कर सकती है जो इस साल आधिकारिक तौर पर आ सकता है। आइए आगामी WWDC Event के बारे में जानते हैं कि इससे क्या-क्या उम्मीद की जा सकती है।
Apple WWDC Event कब, कहां और किस समय होगा?
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि एप्पल का डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी इवेंट कब और कितने बजे होगा, तो बता दें कि Apple WWDC Event को 5 जून को दोपहर 1 बजे ET पर शुरू किया जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक भारत में ये इवेंट 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जोकि एक इन-पर्सन इवेंट है। हालांकि, यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस इवेंट को ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम भी किया जाएगा।
एप्पल का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम होगा लॉन्च
एप्पल अपने डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी इवेंट में लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम की घोषणा करेगा। लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम सीरीज के तहत आईओएस 17 (iOS 17), आईपैडओएस 17 (iPadOS 17), मैकओएस 14 (macOS 14), टीवीओएस 17 (tvOS 17) और वॉचओएस 9 (watchOS 9) को इवेंट के दौराण ऐलान किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि एप्पल अपने आगामी इवेंट में इस बार पिछले की तुलना में iOS17 में मामूली अपडेट्स ला सकता है। हालांकि, एप्पल के ऐप स्टोर पर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। एक रिपोर्ट की मानें तो यूरोप में बेचे जाने वाले डिवाइजों पर लोगों को ऐप को साइडलोड करने देगा।
ऐसी भी जानकारी लीक है कि एप्पल के आगामी इवेंट में लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा ऐप्पल नेक्स्ट-जेनरेशन मैकबुक एयर को पेश किया जाएगा। इसके तहत कंपनी अपने दो मॉडल को लॉन्च करने का प्लान बना रही है। इसमें 13 इंच और 15 इंच का मैकबुक एयर आ सकता है।
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
4 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
6 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
23 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines