हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अरे! अब नहीं पड़ेगी रिमोट की जरूरत... Apple की नई टेक्नोलॉजी बदलेगी 'खेल', समझिए कैसे

Apple New Technology: एप्पल की नई टेक्नोलॉजी रिमोट का जल्द ही The End कर सकती है। जल्द ही iPhone ही एक ‘सुपर-कंट्रोलर’ में बदल जाएगा। आइये जानें कैसे…

विज्ञापन

Apple New Technology: एप्पल अपने इकोसिस्टम को लगातार बेहतर करने के लिए एक के बाद एक नया फीचर ला रहा है। कंपनी न सिर्फ नए विचारों पर चर्चा करती है, बल्कि जैसे ही कोई नई टेक्नोलॉजी सामने आती है, उसे तुरंत पेटेंट कराने का प्रोसेस भी शुरू कर देती है। हालिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि दिसंबर 2024 तक एप्पल ने ग्लोबल लेवल पर 95,500 पेटेंट दायर किए हैं, जिनमें से 78,104 अभी भी एक्टिव हैं। यानी इन पर काम चल रहा है।

नई वायरलेस रिमोट कंट्रोल टेक्नोलॉजी

अब इसी कड़ी में कंपनी एक नई वायरलेस रिमोट कंट्रोल टेक्नोलॉजी लाने पर काम कर रही है, जो यूजर्स को कई स्मार्ट डिवाइसेस को कंट्रोल करने की सुविधा दे सकता है। Apple Insider की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने एक नया पेटेंट दायर किया है, जिसका नाम ‘कंट्रोलिंग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेस्ड ऑन वायरलेस रैंगिंग’ है। यह टेक्नोलॉजी यूजर्स को iPhone या iPad के जरिए टीवी, स्मार्ट होम डिवाइस, गेमिंग कंसोल और यहां तक कि व्हीकल्स को भी कंट्रोल करने की सुविधा दे सकती है।

समझिए कैसे करेगा काम?

Apple पहले से अपने इकोसिस्टम में कई रिमोट-कंट्रोल फीचर्स ऑफर करता है, जैसे Apple TV रिमोट ऐप और Apple Car Key, जिससे यूजर्स कार को अनलॉक और स्टार्ट कर सकते हैं लेकिन इन मौजूदा तरीकों में यूजर्स को मैन्युअली ऐप ओपन करके पहले डिवाइस से कनेक्ट करना पड़ता है, जिससे काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि नई टेक्नोलॉजी इसे पूरी तरह बदल कर रख देगी।

ये भी पढ़ें : 30-40 हजार का AC छोड़ो सिर्फ 5 हजार में ठंडा होगा कमरा, खरीद लें ये शानदार डिवाइस; देखें 3 बेस्ट ऑप्शन

नए पेटेंट में यह भी बताया गया है कि Apple ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है जो ऑटोमैटिक पहचान सकेगी कि यूजर्स कौन सा डिवाइस कंट्रोल करना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप अपने iPhone को टीवी की ओर पॉइंट करते है तो डिवाइस तुरंत इसका पता लगा लेगा कि आपको टीवी को कंट्रोल करना है और इसके बाद आप बिना किसी इनपुट के टीवी को कंट्रोल कर सकेंगे।

बिना अनलॉक किए हो जाएगा काम

इतना ही नहीं एप्पल ने अपने पेटेंट में यह भी बताया है कि इस टेक्नोलॉजी से यूजर्स को iPhone या iPad को बार-बार अनलॉक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि अभी किसी भी डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए पहले पासकोड या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना जरूरी होगा है, लेकिन नई वायरलेस कंट्रोल टेक्नोलॉजी इन जरूरतों को भी खत्म कर देगी।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें