Apple दे रहा iPhone 14 को सिर्फ 818 रुपये में खरीदने का मौका! जानें क्या है ऑफर
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 14 Price Cut Sale: एप्पल हर साल अपने आईफोन को नए मोडल डिजाइन, फीचर्स और अलग खासियत के साथ मार्केट में उतारता है। इस साल सितंबर में कंपनी ने अपना आईफोन 14 सीरीज लोगों के बीच पेश किया था, जिसमें आईफोन 14 (iPhone 14), आईफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro), आईफोन 14 प्लस (iPhone 14 Plus) और आईफोन 14 प्रो मैक्स (iPhone 14 Pro Max) शामिल है।
आईफोन 14 सीरीज में शामिल फोन की कीमत काफी आधिक है, जिस कारण फोन को हर कोई खरीद नहीं पा रहा है। अगर आप भी आईफोन 14 को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो अब इसे पूरा किया जा सकता है। क्योंकि, आईफोन 14 को सिर्फ 10 डॉलर यानी 818 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप इतने कम कीमत में आईफोन 14 खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि आईफोन 14 प्लस की कीमत 899 डॉलर है, लेकिन डील के तहत आईफोन 14 सिर्फ 10 डॉलर यानी 818 रुपये में मिल सकता है। इसके लिए आपको iPhone 14 Plus को वेरिज़ोन ब्लैक फ्राइडे सेल (Verizon Black Friday Sale) से खरीदना होगा।
आईफोन 14 प्लस स्मार्टफोन खरीदने के लिए आपको वेरिज़ोन डेटा प्लान लेना होगा। आपको इसके लिए केवल 35 डॉलर खर्च करने होंगे और आपको 36 महीनों के लिए Verizon के नेटवर्क का लाभ मिलेगा। बता दें कि वेरिज़ोन के अनलिमिटेड प्लान की कीमत 70 डॉलर है, जिसमें आपको 5GB 5G डेटा मिलता है और सौदों के साथ Hulu, Disney+ और ESPN+ भी मिलता है। इसके साथ ही आपको कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।
इस Apple iPhone में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1284×2778 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 है। आईफोन 14 प्लस में ए15 बायोनिक चिपसेट लगाया गया था। Apple का यह स्मार्टफोन iOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। आपको बता दें कि iPhone 14 Plus तीन कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है, जिसमें आपको 6GB+128GB, 6GB+256GB और 6GB+512GB स्टोरेज मिलती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: