Apple iPhone 14: बस कुछ ही घंटों में एप्पल इवेंट में मोस्ट अवेटेड आईफोन 14 लॉन्च हो जाएगा। 7 सितंबर को रात 10.30 बजे एप्पल इवेंट में आईफोन 14 सीरीज को पेश किया जाएगा। इससे पहले ही मॉडल की कई डिटेल्स लीक हो चुकी हैं। आगामी आईफोन 14 नए डिजाइन और फ्रंट पैनल के साथ अलग देखा जा सकता है।
अभी पढ़ें – Apple iPhone 14: कुछ ही घंटों में लॉन्च होने वाला है आईफोन 14, पहले ही जान लें खासियत
आईफोन 14 का एक केस लीक हुआ है जिसमें फ्रंट पैनल को देखा जा सकता है। लीक केस से ये पता चल रहा है कि आईफोन 14 में पिछले मॉडल की तुलना से बड़ा कैमरा दिया जा सकता है। इस मॉडल में डुअल सेल्फी कैमरे के साथ बिन शेप्ड डिजाइन का डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही आईफोन 14 में सिंगल पंच-होल कैमरा भी हो सकता है।
मिल सकता है ऐसा कैमरा मॉड्यूल
एक रिपोर्ट में iPhone 14 Pro के कैमरा डिजाइन की जानकारी दी गई है। इसमें एक तस्वीर पोस्ट की गई है जिसमें एक ट्रांसपेरेन्ट केस में iPhone 13 Pro शो हो रहा है। ये केस आईफोन 14 Pro का बताया जा रहा है। तस्वीर में आईफोन 14 का कैमरा कटआउट बताया जा रहा है, जोकि आईफोन 13 प्रो की तुलना में बड़ा दिख रहा है। इस फोन के कैमरा मॉड्यूल में LiDAR सेंसर समेत लेंस अलाइनमेंट शो हो रहा है।
पिछले मॉडल से बड़ा हो सकता है कैमरा
वहीं, अगर ये केस सच में आईफोन 14 प्रो का हुआ तो इससे साफ है कि आगामी आईफोन का कैमरा पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा बड़ा होने वाला है। पिछले लीक में पता चला था कि आईफोन 14 में दो रियर कैमरा होगा जिसमें मुख्य 48 मेगापिक्सल और दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा होगा।
अभी पढ़ें – Laptop Tips and Tricks: इन टिप्स से लैपटॉप हो जाएगा एकदम नया!
एप्पल इवेंट में लॉन्च होंगे ये प्रोडक्ट्स
एप्पल इवेंट (Apple Event) में आईफोन 14 सीरीज (iPhone 14 Series) ही नहीं बल्कि कई अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च होने की तैयारी में है। इवेंट के दौरान वॉच 8 सीरीज (Watch 8 Series), एप्पल वॉच प्रो (Apple Watch Pro),आईपैड 10वीं पीढ़ी (iPad 10th Gen) और एयरपोड्स प्रो 2 (Airpods Pro 2) लॉन्च होगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
5 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines