Laptop Tips and Tricks: कोविड काल के बाद से लैपटॉप (Laptop) का इस्तेमाल काफी बढ़ चुका है। अभी तक कई लोग हैं जो वर्क फॉर्म होम मोड पर हैं। लैपटॉप (Laptop Use Tips in Hindi) के अधिक इस्तेमाल से कई तरह की समस्याएं जैसे- लैपटॉप का स्लो होना, बैटरी जल्दी खत्म हो जाना आदि शामिल हैं। आज हम आपको लैपटॉप यूज करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, आइए इसके बारे में जानते हैं।

अपने रीसाइकल बिन को साफ रखाना 

लैपटॉप में अगर मेमोरी फुल हो जाती है तो ये स्लो काम करने लगता है या फिर हैंग होने लगता है। लैपटॉप से फालतू डाटा डिलीट करना एक हल नहीं है। इसे रीसाइकल करना भी जरूरी होता है। अगर लैपटॉप को हैंग की समस्या से बचाना है तो समय-समय पर डिवाइस को रीसाइकल बिन से जरूर साफ करें।

लैपटॉप के सभी विडोंज एक साथ नहीं खोलें

लैपटॉप पर काम करते समय हम कई बार ऐसा करते है कि लैपटॉप पर कई सारी विंडोज को एक साथ खोल लेते हैं। ऐसे में कम समय में ज्यादा से ज्यादा काम खत्म हो सकता है लेकिन इससे लैपटॉप खराब हो सकता है। इसलिए लैपटॉप पर कई सारी विंडोज यानी प्रोग्रॉम्स को ऑन नहीं करना चाहिए। इससे लैपटॉप स्लो और हैंग भी होने लगता है। कोशिश करें कि सभी विडोंज को एक साथ ऑन करके काम ना करें।

एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर का करें इस्तमाल

लैपटॉप में एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर होना जरूरी है। इससे लैपटॉप का वायरस हटाया जा सकता है। लैपटॉप का अच्छे से इस्तेमाल करना है तो इसमें कोई एंटी वायरस जरूर डाउनलोड कर लें। साथ ही इसका इस्तेमाल समय-समय पर भी जरूर करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ