---विज्ञापन---

[Live] Apple Event 2026 Updates: iPhone 18 Pro Max से फोल्डेबल iPhone तक से उठेगा पर्दा, यहां पढ़ें लॉन्च की हर अपडेट

Apple Event 2026 Live Updates: Apple का बड़ा सितंबर इवेंट आज यानी 9 सितंबर को होने जा रहा है. iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone समेत कई बड़े प्रोडक्ट्स से पर्दा उठ सकता है. यहां जानें लॉन्च से जुड़े ताजा अपडेट्स...

---विज्ञापन---

Apple Event 2026 Live Updates: Apple का सितंबर इवेंट शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं और इस बार कंपनी के इवेंट पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं. इसकी दो बड़ी वजहें हैं. पहली, यह नए CEO जॉन टर्नस की अगुवाई में होने वाला पहला बड़ा Apple इवेंट है. दूसरी और सबसे बड़ी वजह है कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone, जिसे iPhone Duo या iPhone Ultra  नाम दिए जाने की चर्चा है.

इस इवेंट में Apple कई नए डिवाइस पेश कर सकता है. इनमें iPhone 18 Pro Max के साथ नया वेरिएबल अपर्चर कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4, नए HomePad डिवाइस, अपडेटेड Apple TV 4K और AirPods 5 भी लॉन्च किए जा सकते हैं.

---विज्ञापन---

इस लाइव ब्लॉग में हम Apple Event से जुड़ी हर बड़ी खबर और अपडेट आप तक पहुंचाएंगे. लॉन्च होने वाले डिवाइस की कीमत, नए फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और भारत में उपलब्धता से जुड़ी जानकारी भी यहां मिलेगी. Apple के इवेंट से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.

---विज्ञापन---
18:55 (IST) 9 Sep 2026
Apple Event 2026 Live: Surprise and Shine का क्या है मतलब?

Apple ने पिछले महीने अपने सितंबर इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजा था. इस इनवाइट पर ‘Surprise and Shine’ टैगलाइन के साथ चमकता हुआ Apple लोगो नजर आया था. कंपनी ने इसके अलावा इवेंट को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी. ऐसे में इनवाइट के डिजाइन और टैगलाइन को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है.

18:45 (IST) 9 Sep 2026
Apple Event 2026 Live: आज क्या लॉन्च नहीं होगा?

Apple के आज होने वाले इवेंट में iPhone 18 का बेस मॉडल देखने को नहीं मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेमोरी चिप की मौजूदा कमी को इसकी वजह माना जा रहा है. Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18, iPhone 18E और अपडेटेड iPhone Air को कंपनी अगले साल वसंत में पेश कर सकती है.

वहीं, कैमरा वाले AirPods को लेकर भी इस इवेंट में उम्मीद कम है. इन AirPods की लॉन्च टाइमलाइन कथित तौर पर आगे बढ़ाकर 2027 कर दी गई है.

18:23 (IST) 9 Sep 2026
Apple Event 2026 Live: आज क्या-क्या हो सकता है लॉन्च?

सितंबर में होने वाला Apple का सालाना इवेंट कंपनी के लिए सबसे अहम लॉन्च इवेंट माना जाता है. इस दौरान Apple अपने नए हार्डवेयर के साथ मौजूदा डिवाइस की नई पीढ़ी भी पेश करता है. इस बार कंपनी के नए प्रोडक्ट लाइनअप में कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं.

  • iPhone Duo: Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस बार के इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण हो सकता है. इसे कंपनी iPhone Ultra या iPhone Duo के नाम से बाजार में उतार सकती है.
  • iPhone 18 Pro और Pro Max: Apple आज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से पर्दा उठा सकता है. मेमोरी चिप की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते इन दोनों मॉडल्स की कीमत पहले के मुकाबले ज्यादा होने की संभावना भी जताई जा रही है.
  • Apple Watch: नई Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी इवेंट में लॉन्च हो सकती हैं. दोनों मॉडल्स में नए फीचर्स और अपग्रेड मिलने की उम्मीद है.
  • AirPods 5: AirPods 4 के करीब दो साल बाद Apple अपने एंट्री-लेवल वायरलेस ईयरफोन का नया मॉडल पेश कर सकता है. AirPods 5 को इस इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.
  • 18:17 (IST) 9 Sep 2026
    Apple Event 2026 Live: कब और कहां देखें?

    आज के इवेंट में जॉन टर्नस पहली बार Apple CEO के तौर पर मंच संभालेंगे. इसके अलावा इस साल Apple के iPhone 18 लॉन्च इवेंट को पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो की बजाय लाइव आयोजित किए जाने की भी चर्चा है.

    यूजर्स Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV, Apple Developer ऐप और कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.

    First published on: Sep 09, 2026 06:15 PM

    End of Article
    ---विज्ञापन---
    संबंधित खबरें
    Sponsored Links by Taboola