आज Apple पेश करेगा अपना पहला Foldable iPhone? जानें कितनी हो सकती है कीमत और कैसे होगा डिजाइन
Apple आज अपने पहले फोल्डेबल iPhone से पर्दा उठा सकता है. iPhone Duo या iPhone Ultra नाम से चर्चा में आए इस फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर जानते हैं अपडेट.
Apple आज अपने पहले फोल्डेबल iPhone से पर्दा उठा सकता है. (Image Credit- Jon4Lakers/X)
---विज्ञापन---
Apple आज यानी 9 सितंबर को अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट में बड़ा ऐलान कर सकता है। कंपनी इस मौके पर पहली बार फोल्डेबल iPhone पेश करने की तैयारी में है, जिसे फिलहाल iPhone Duo या iPhone Ultra नाम से जाना जा रहा है. नए CEO जॉन टर्नस के लिए भी ये पहला बड़ा सार्वजनिक इवेंट होगा. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ आने वाला यह फोल्डेबल फोन इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण हो सकता है.
कितना अलग होगा iPhone Duo का डिजाइन
iPhone Duo को पारंपरिक बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन की तुलना में थोड़ा छोटा और चौड़ा बनाया जा सकता है. इसका डिजाइन पासपोर्ट की तरह खुलने वाला होगा. फोन खुलने पर करीब 7.8 इंच की स्क्रीन और बंद होने पर करीब 5.4 इंच की कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है. खुलने पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.5 से 4.8mm और बंद होने पर 9 से 9.6mm के बीच हो सकती है.
---विज्ञापन---
The iPhone Ultra leaked? Jon Prosser just shared full renders of the new design on YouTube. His leaks are usually spot on, making this our best preview yet ahead of the September launch. It also seems like the Ultra will allegedly come in black and white!
Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की कीमत इसे प्रीमियम कैटेगरी में रख सकती है। शुरुआती अनुमान करीब 2,000 डॉलर का था, लेकिन RAM की कीमतों से जुड़े दबाव के चलते अब इसकी कीमत 2,400 से 2,500 डॉलर यानी लगभग 2.37 लाख रुपये तक पहुंचने की बात कही जा रही है. यानी यह Apple के सबसे महंगे iPhone में शामिल हो सकता है.
iPhone Duo/Ultra में पीछे दो कैमरे दिए जाने की खबर है. दोनों सेंसर 48 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। वहीं फ्रंट में दो 24 मेगापिक्सल कैमरे मिलने की बात सामने आई है. खास बात यह है कि इसमें Face ID नहीं दिया जाएगा. इसकी जगह पावर बटन में Touch ID मिलने की उम्मीद है.
प्रोसेसर और बैटरी की जानकारी
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple की A20 चिप दी जा सकती है. इसके साथ 12GB RAM मिलने की बात कही जा रही है. फोन में Apple C2 मॉडेम और 4,883mAh की बैटरी मिलने का अनुमान है. बॉडी के लिए टाइटेनियम और एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया जा सकता है.
---विज्ञापन---
कब तक बाजार में आएगा फोन?
iPhone Duo/Ultra को 9 सितंबर के Apple इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है, लेकिन इसकी बिक्री तुरंत शुरू होगी या नहीं, इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है. ताजा जानकारी के मुताबिक Apple इसे अक्टूबर की शुरुआत में बाजार में उतार सकता है. वहीं iPhone 18 Pro और Pro Max के साथ इसकी प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.
किन रंगों में आ सकता है iPhone Duo/Ultra
रंगों की बात करें तो Apple फोल्डेबल iPhone को प्रो मॉडल्स की तरह ज्यादा सटल कलर्स में पेश कर सकता है।. इसमें ब्लैक या डार्क ग्रे के साथ सिल्वर या व्हाइट रंग मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा iPhone 17 Pro Max के Deep Blue जैसा शेड भी एक विकल्प हो सकता है.