आज के Apple इवेंट में क्या होगा खास? जानें iPhone 18 Pro Max से फोल्डेबल iPhone Ultra तक की संभावित कीमत, रंग, बैटरी और फीचर्स से जुड़ी हर जानकारी
Apple के आज के इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Ultra दस्तक दे सकता है. नए iPhones की संभावित कीमत, कैमरा, बैटरी और स्पेसिफिकेशन से लेकर प्री-ऑर्डर और सेल की तारीख तक, जानें पूरी डिटेल.
9 सितंबर को Apple करेगा बड़ा धमाका! (Image Credit-AI)
---विज्ञापन---
Apple आज 9 सिंतबर को अपने बड़े Surprise and Shine इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकता है. लीक्स में इस फोन को iPhone Ultra नाम दिया जा रहा है. खास बात ये है कि इस बार Apple के सितंबर इवेंट में बेसिक iPhone मॉडल नजर नहीं आएंगे. iPhone 18, iPhone 18e और दूसरी जनरेशन का iPhone Air बाद में लॉन्च किए जा सकते हैं.
आज को होगा Apple का बड़ा इवेंट
Apple का Surprise and Shine इवेंट आज 9 सितंबर को रात 10:30 बजे IST पर Apple Park, Cupertino में होगा. यह नए CEO जॉन टर्नस का बतौर CEO पहला बड़ा Apple इवेंट भी होगा. उन्होंने 1 सितंबर को टिम कुक की जगह कंपनी की कमान संभाली है. इस बार कंपनी के सामने कीमतों को लेकर भी चुनौती है. 2026 में मेमोरी की लागत काफी बढ़ी है औ कंपनी जून में Mac और iPad की कीमतें भी बढ़ा चुकी है. ऐसे में नए iPhones की कीमत पिछले मॉडल्स के मुकाबले करीब 9 हजार से 26 हजार रुपये तक ज्यादा होने का अनुमान है.
---विज्ञापन---
iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल
इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण Apple का पहले फोल्डेबल iPhone हो सकता है. यह बुक स्टाइल डिजाइन में आएगा और खुलने पर इसकी स्क्रीन चौड़ाई में ज्यादा होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 5.4 इंच से 5.5 इंच की बाहरी और 7.8 इंच की इंटरनल OLED स्क्रीन मिल सकती है. वहीं फोन खुलने पर करीब 4.5mm और बंद होने पर करीब 9mm मोटा हो सकता है.
फोल्डेबल डिजाइन में जगह की कमी के कारण Apple Face ID को हटाकर पावर बटन में Touch ID दे सकता है. पीछे 48MP मेन और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकते हैं, जबकि टेलीफोटो कैमरा नहीं होगा. दोनों डिस्प्ले पर अलग-अलग फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले बरकरार रह सकता है. डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन अंदर से फोन को अपग्रेड किया जाएगा. इसमें 2nm प्रोसेस पर बना A20 Pro चिप मिल सकता है, जो A19 Pro की तुलना में करीब 18% तेज और 30% ज्यादा पावर एफिशिएंट होने का दावा किया जा रहा है. सबसे बड़ा कैमरा बदलाव वेरिएबल अपर्चर हो सकता है, जिससे रोशनी के हिसाब से कैमरा अपर्चर में बदला जा सकेगा.
---विज्ञापन---
iPhone 18 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन
फीचर
संभावित स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
6.3-इंच LTPO+ OLED
प्रोसेसर
A20 Pro, 2nm
रैम
12GB
मेन कैमरा
48MP, वेरिएबल अपर्चर
अन्य कैमरे
48MP अल्ट्रा-वाइड + 48MP टेलीफोटो
Dynamic Island
करीब 35% छोटा
बैटरी
4,288mAh
कनेक्टिविटी
Apple C2 modem, satellite 5G
कलर
Dark Cherry, light blue, silver, dark grey
कीमत
1,299-1,399 डॉलर, करीब 1.14-1.23 लाख रुपये
iPhone 18 Pro Max में क्या मिलेगा?
iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का LTPO+ OLED डिस्प्ले मिल सकता है. इसका सबसे बड़ा अपग्रेड बैटरी हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 5,567mAh की बैटरी दी जा सकती है, जबकि चीन में फिजिकल सिम स्लॉट के कारण 5,391mAh की बैटरी मिल सकती है. फोन करीब 240 ग्राम का हो सकता है और पिछले मॉडल से लगभग 0.25mm मोटा होग. वेरिएबल अपर्चर कैमरा सिर्फ Pro Max तक सीमित रहने की भी चर्चा है.
iPhone 18 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन
फीचर
संभावित स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
6.9-इंच LTPO+ OLED
प्रोसेसर
A20 Pro, 2nm
रैम
12GB
बैटरी
5,567mAh, चीन में 5,391mAh
मेन कैमरा
48MP, वेरिएबल अपर्चर
वजन
करीब 240 ग्राम
कैमरा प्लेटो
11.54mm
कनेक्टिविटी
Apple C2 या Qualcomm modem
कलर
Dark Cherry, light blue, silver, dark grey
कीमत
1,399 डॉलर से, करीब 1.23 लाख रुपये
Apple Watch और AirPods भी हो सकते हैं लॉन्च
iPhone के अलावा Apple Watch Series 12, Ceramic केस वेरिएंट और Apple Watch Ultra 4 भी इवेंट में पेश किए जा सकते हैं. कंपनी नए H3 चिप के साथ AirPods 5 भी ला सकती है. इसके अलावा स्मार्ट होम हब, नया Apple TV और HomePod mini भी चर्चा में हैं, हालांकि इन्हें साल के अंत में होने वाले किसी छोटे इवेंट के लिए रोका जा सकता है.
---विज्ञापन---
प्री-ऑर्डर और बिक्री कब शुरू होगी?
iPhone 18 Pro सीरीज के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है. वही रिपोर्ट्स के मुताबिक रिटेल बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो सकती है, हालांकि फोल्डेबल iPhone Ultra की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है.
हिंदी न्यूज़/गैजेट्स/आज के Apple इवेंट में क्या होगा खास? जानें iPhone 18 Pro Max से फोल्डेबल iPhone Ultra तक की संभावित कीमत, रंग, बैटरी और फीचर्स से जुड़ी हर जानकारी