अब इन पुराने फोन में नहीं चलेगा WhatsApp, ऐसे चेक करें कहीं आपका मोबाइल तो लिस्ट में नहीं

WhatsApp ने 8 सितंबर से कई पुराने Android फोन का सपोर्ट बंद कर दिया है. अगर आपका फोन भी पुराने Android वर्जन पर चल रहा है, तो WhatsApp इस्तेमाल करने में दिक्कत आ सकती है. ऐसे चेक करें कहीं आपका मोबाइल इस लिस्ट में तो नहीं.

WhatsApp

अब इन पुराने फोन में नहीं चलेगा WhatsApp.

WhatsApp ने पुराने Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव किया है. 8 सिंतबर 2026 से WhatsApp ने Android के पुराने वर्जन पर चलले वाले कुछ फोन का सपोर्ट नहीं मिलेगा. अब Android 5.0 और Android 5.1 पर चलने वाले स्मार्टफोन में WhatsApp का सपोर्ट नहीं मिलेगा. हालांकि अगर आपके फोन में Android 6.0 या इससे नया वर्जन है तो इस बदलाव का आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा. ऐसे में अगर आप पुराना  Android फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार अपने फोन का Android वर्जन जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन

8 सितंबर से क्या बदला?

WhatsApp ने 8 सितंबर से Android 6.0 या इसके बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम को न्यूनतम जरूरत बना दिया है. इसका मतलब है कि Android 5.0 और Android 5.1 पर चलने वाले स्मार्टफोन अब WhatsApp के सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट से बाहर हो गए हैं. पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन में नए फीचर्स और जरूरी सिक्योरिटी अपडेट्स को सपोर्ट करने की क्षमता कम होती है. इसी वजह से WhatsApp समय-समय पर पुराने Android और iOS वर्जन के लिए अपना सपोर्ट खत्म करता रहता है.

विज्ञापन

किन फोन पर नहीं मिलेगा WhatsApp का सपोर्ट?

इस बदलाव में किसी खास स्मार्टफोन मॉडल का नाम नहीं है. ये मुख्य रूप से ऑपरेटिंग सिस्टम के वर्जन पर निर्भर करता है. अगर आपका Android फोन अभी भी Android 5.0 या Android 5.1 पर चल रहा है और उसे Android 6.0 या उससे नए वर्जन में अपडेट करने का विकल्प नहीं है, तो WhatsApp का इस्तेमाल प्रभावित हो सकता है. वहीं, Android 6.0, Android 7, Android 8 या इसके बाद के वर्जन पर चलने वाले फोन इस बदलाव से प्रभावित नहीं होंगे.

ऐसे चेक करें आपके फोन में कौन सा Android वर्जन है

अपने स्मार्टफोन में Android वर्जन चेक करना काफी आसान है. इसके लिए फोन की Settings खोलें और About Phone या About सेक्शन में जाएं. यहां आपको Android Version का ऑप्शन दिखाई देगा. अलग-अलग कंपनियों के फोन में इस सेटिंग का नाम या लोकेशन थोड़ी अलग हो सकती है. अगर यहां Android 6.0 या इससे नया वर्जन दिखाई दे रहा है तो आपको WhatsApp के इस बदलाव को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

Android 5.0 या 5.1 है तो क्या करें?

अगर आपके फोन में Android 5.0 या 5.1 है, तो सबसे पहले यह चेक करें कि फोन के लिए कोई नया सिस्टम अपडेट उपलब्ध है या नहीं. इसके लिए Settings > Software Update/System Update में जाकर अपडेट चेक किया जा सकता है.

अगर फोन को Android 6.0 या उससे नए वर्जन का अपडेट मिल जाता है, तो उसे इंस्टॉल करने के बाद WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है. लेकिन अगर फोन निर्माता की तरफ से कोई नया Android अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए नया स्मार्टफोन लेना पड़ सकता है.

विज्ञापन

iPhone यूजर्स के लिए भी बदलेगा नियम

WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम खत्म करने की जानकारी दी है. 30 नवंबर 2026 से iOS 15.5 से पुराने वर्जन पर चलने वाले iPhone में WhatsApp का सपोर्ट नहीं मिलेगा. इसलिए iPhone यूजर्स भी अपने फोन का iOS वर्जन चेक कर लें. अगर आपका iPhone iOS 15.5 या इससे नए वर्जन पर चल रहा है, तो फिलहाल इस बदलाव का असर नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ