Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

अब स्टूडेंट्स के लिए फ्री होंगे ये टूल्स! Adobe का बड़ा ऐलान, लाखों युवाओं को मिलेगा फायदा

अगर आप छात्र हैं और डिजाइन, वीडियो या AI में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. Adobe ने भारत के हजारों स्कूल और कॉलेजों के स्टूडेंट्स के लिए Photoshop, Acrobat और AI टूल Firefly को मुफ्त करने का ऐलान किया है. इसके साथ फ्री ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन भी मिलेगा, जिससे लाखों युवाओं के लिए नए करियर के रास्ते खुल सकते हैं.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 20, 2026 11:16
Adobe
अब Photoshop और AI टूल्स मिलेंगे फ्री. (Photo-Adobe)

Adobe Free For Students In India: भारत में डिजिटल और AI स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए Adobe ने एक बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने घोषणा की है कि देश के हजारों स्कूल और कॉलेजों से जुड़े छात्रों को उसके लोकप्रिय और प्रोफेशनल टूल्स मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे. इस पहल का मकसद युवाओं को नई तकनीकों से जोड़ना और उन्हें भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करना है.

India AI Impact Summit में हुई बड़ी घोषणा

Adobe ने यह ऐलान 19 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit के दौरान किया. कंपनी ने इसे भारत में AI आधारित क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में एक रणनीतिक निवेश बताया है. इस पहल से छात्रों को इंडस्ट्री लेवल के टूल्स का अनुभव मिलेगा.

---विज्ञापन---

हजारों संस्थानों के छात्रों को मिलेगा फायदा

यह AI.first ऑफर उन छात्रों के लिए है जो देश के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों से जुड़े हैं, जहां Content Creator Labs बनाए गए हैं. यह पहल केंद्रीय बजट 2026 में घोषित सरकारी योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य AVGC (Animation, Visual Effects, Gaming और Comics) सेक्टर में बड़े पैमाने पर रोजगार तैयार करना है. सरकार का लक्ष्य 2030 तक इस सेक्टर में करीब 20 लाख नौकरियां पैदा करना है.

---विज्ञापन---

सिर्फ सॉफ्टवेयर नहीं, मिलेगा स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम

Adobe सिर्फ Photoshop, Acrobat और Firefly जैसे टूल्स तक मुफ्त पहुंच ही नहीं देगा, बल्कि इनके सही इस्तेमाल के लिए विशेष कोर्स भी उपलब्ध कराएगा. यह प्रोग्राम NASSCOM FutureSkills Prime के साथ मिलकर चलाया जाएगा, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से संचालित एक राष्ट्रीय डिजिटल स्किलिंग पहल है. छात्रों को इंडस्ट्री के अनुसार कोर्स और सर्टिफिकेशन भी मुफ्त मिलेंगे.

Adobe Firefly से सीखेंगे एडवांस्ड AI स्किल्स

इस पहल की खास बात Adobe Firefly तक सीधी पहुंच है. यह कंपनी का जनरेटिव AI प्लेटफॉर्म है, जो Google, OpenAI और Runway जैसे पार्टनर्स के AI मॉडल्स के साथ काम करता है. इससे छात्र ग्राफिक डिजाइन, एनीमेशन, मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में आधुनिक AI टूल्स का उपयोग करना सीख सकेंगे.

AI से भारतीय कहानियों को मिला नया रूप

समिट के दौरान Adobe ने ‘Kathvatr’ नाम की एक AI.पावर्ड शॉर्ट फिल्म सीरीज भी पेश की. यह सीरीज भारतीय लोककथाओं पर आधारित है और इसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ मिलकर तैयार किया गया है. यह पहल दिखाती है कि AI के जरिए पारंपरिक कहानियों को भी आधुनिक डिजिटल रूप में पेश किया जा सकता है.

भारत के AI विजन को मिलेगा मजबूती

Adobe के CEO शांतनु नारायण ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल और AI विजन को आगे बढ़ाने में मदद करेगी. यह प्रोग्राम न केवल छात्रों को वैश्विक स्तर के टूल्स और स्किल्स देगा, बल्कि भारत को AI आधारित क्रिएटिव इकोनॉमी में मजबूत बनाने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगा.

ये भी पढ़ें- आपका फोन कॉल कोई और तो नहीं सुन रहा? Jio के नए सिक्योरिटी फीचर से मिनटों में लगेगा पता

First published on: Feb 20, 2026 11:16 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.