Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘मर्जी से मैरिज करता तो मान्य नहीं होती’, Sonakshi Sinha से शादी के बाद ये क्या बोले Zaheer Iqbal?

Zaheer Iqbal, Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूसरे से शादी कर चुके हैं, लेकिन अब जहीर ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे वो चर्चा में आ गए हैं।

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Jul 23, 2024 11:06
Zaheer Iqbal, Sonakshi Sinha
Zaheer Iqbal, Sonakshi Sinha

Zaheer Iqbal, Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को आज पूरा एक महीना हो गया है। जी हां, कपल ने 23 जून को मुंबई में शादी की थी। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तमाम फोटोज वायरल हुई। अब शादी का एक महीना पूरा होते ही जहीर इकबाल का कहना है कि अगर वो अपनी मर्जी से शादी करते तो वो मान्य नहीं होती।

जहीर इकबाल ने किया खुलासा

दरअसल, हाल ही में जहीर इकबाल ने गैलाटा इंडिया संग एक इंटरव्यू में सोनाक्षी संग अपनी शादी पर बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने इस तरह से अपनी शादी प्लान नहीं की थी। मैंने सोचा था कि मैं सोनाक्षी से साथ भाग जाऊंगा और बाहर जाकर शादी करूंगा, लेकिन मुझे पता है कि वो शादी भारत में मान्य नहीं होती।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी ने भी बताई इच्छा

इस दौरान सोनाक्षी भी वहां मौजूद थी, तो जाहिर है कि एक्ट्रेस ने भी अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बताया। सोनाक्षी ने कहा कि मैं हमेशा से अपनी फैमिली की मौजूदगी में शादी करना चाहती थीं और जहीर की प्लानिंग को कैंसल कर दिया गया। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें उनकी शादी में आने वाले लोगों से भी कोई दिक्कत नहीं थी और वो हमेशा से उन लोगों को बुलाना चाहती थीं, जो उनकी लाइफ का हिस्सा हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

पिछले महीने की थी शादी

इसके आगे कपल ने अपनी शादी को लेकर कहा कि हमने अपनी शादी के लिए एक बड़ी पार्टी की भी प्लानिंग की थी। कपल ने कहा कि सोना और जहीर की शादी थी, तो पार्टी तो बनती थी। गौरतलब है कि बीते महीने यानी 23 जून को जहीर और सोनाक्षी ने शादी की और कपल हमेशा के लिए एक-दूजे का हो गया।

7 साल तक रहे रिलेशनशिप में

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और लंबे टाइम तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद कपल की फोटोज ने इंटरनेट पर खूब लाइमलाइट चुराई और फैंस ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया। शादी के बाद से ही सोनाक्षी लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी और जहीर की स्टोरी पोस्ट करती रहती हैं, जो यूजर्स को खूब पसंद भी आती हैं।

यह भी पढ़ें- दुनियाभर में मशहूर पॉप सिंगर का हार्ट अटैक से निधन, Four Tops के आखिरी जिंदा मेंबर थे ड्यूक

First published on: Jul 23, 2024 11:06 AM

संबंधित खबरें