जब रितेश देशमुख को पैपराजी ने दिए थे पैसे उधार, फिर ऐसे चुकाया कर्ज; दिलचस्प है एक्टर का ये किस्सा!

Riteish Deshmukh Incident: बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख ने हाल ही में एक किस्सा रिवील किया है. एक्टर ने बताया कि कैसे उन्हें एक बार पैपराजी ने उधार दिया था. इसके बाद उधार लौटाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. चलिए जानते हैँ आखिर पूरा मामला क्या है.

Riteish Deshmukh Incident

रितेश देशमुख ने सुनाया दिलचस्प किस्सा (Pic Credit- Instagram)

Riteish Deshmukh Incident: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपने ह्यूमर के लिए काफी मशहूर हैं. फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ रियल लाइफ में अपने नेचर से रितेश देशमुख ऑडियंस का दिल जीत लेते हैं. रितेश देशमुख का डाउन टू अर्थ नेचर ही उन्हें असली स्टार बनाता है. हाल ही में एक्टर ने एक पुराना किस्सा शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पैपराजी से पैसे उधार लिए थे. इसके बाद इस उधार को चुकाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ गई थी. सोशल मीडिया पर रितेश देशमुख का ये किस्सा काफी वायरल हो रहा है. रितेश देशमुख ने पैपराजी को पैसे लौटाने में जितनी मशक्कत की, लोग अब उनकी तारीफ कर रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

रितेश देशमुख का दिलचस्प किस्सा

दरअसल हाल ही में स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में रितेश देशमुख ने इस दिलचस्प किस्से को रिवील किया. एक्टर ने बताया कि एक बार मैं मुंबई के किसी रेस्टोरेंट से बाहर आ रहा था तो एक बच्चे ने मुझसे मदद मांगी. उस दौरान मेरे पास कैश ही नहीं था और मैं बेबस महसूस करने लगा. इसी दौरान एक पैपराजी ने मेरी मदद की. एक्टर ने आगे बताया कि एक बच्चा 100 रुपये की चीज बेच रहा था और उसने मुझसे मदद मांगी. लेकिन आज कल कैशलेस का जमाना है तो मैं कैश लेकर ही नहीं चलता.

विज्ञापन

पैपराजी से लिया था उधार

रितेश देशमुख ने आगे कहा कि मैंने अपने ड्राइवर से पूछा कि तुम्हारे पास छुट्टे हैं क्या? लेकिन ड्राइवर के पास भी पैसे नहीं थे. वहीं बच्चे के पास ऑनलाइन पेमेंट का भी कोई जरिया नहीं था तो उस दौरान एक पैपराजी ने मुझे 100 रुपये दिए जो मैंने उस बच्चे को दे दिए. इसके बाद मैंने पैपराजी से उनका नंबर मांगा ताकि मैं उन्हें ऑनलाइन पैसे भेज सकूं, तो उस दौरान उन्होंने कहा, ‘रहने दीजिए.’ इसके बाद उस जगह पर भीड़ हो गई और हमे जल्दबाजी में गाड़ी में बैठना पड़ा. लेकिन उस दौरान मैंने उस पैपराजी की फोटो क्लिक कर ली थी.

विज्ञापन

कैसे लौटाए पैसे?

एक्टर ने आगे कहा, ‘जब मैं गाड़ी में बैठा तो मुझे पैपराजी का नाम भी नहीं पता था और बस मेरे पास उनकी फोटो थी. इसके बाद जेनेलिया ने मुझसे पूछा कि अब क्या करोगे? तो इसका जवाब मेरे पास भी नहीं था. लेकिन जब मैं घर पहुंचा तो मेरे दिमाग में आइडिया आया और मैंने पैपराजी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और ऐसे मुझे उनका नाम और उनका नंबर मिला और मैंने उनको पैसे दिए. उनका नाम सुशील मोहिते है.’ रितेश देशमुख ने कहा कि हालांकि सुशील ने पैसे लेने से मना कर दिया था लेकिन मैंने फिर भी उन्हें पैसे भेज दिए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ