'टॉक्सिक के साथ जो हुआ…', Toxic के फ्लॉप होने पर क्या बोले Yash? जयदेव मोहन ने किया खुलासा

Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पाई. इस बीच अब यश ने फिल्म के फ्लॉप होने पर रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि यश का क्या कहना है?

yash

फिल्म 'टॉक्सिक' के फ्लॉप होने पर क्या बोले यश? IMAGE CREDIT- yash instagram

Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की थी, लेकिन उसके बाद फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के हिसाब से परफॉर्म नहीं कर पाई. अब फिल्म के फ्लॉप होने पर यश का रिएक्शन भी आया है. आइए जानते हैं कि यश का क्या कहना है?

विज्ञापन

यश का रिएक्शन

दरअसल, यश के दोस्त जयदेव मोहन ने इस बारे में बात करते की है. इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘टॉक्सिक’ के फ्लॉप होने पर यश के रिएक्शन पर बात की है. जयदेव मोहन ने बताया कि जब ‘टॉक्सिक’ फ्लॉप हो गई, तो यश ने उन्हें कॉल किया था. यश जब उनसे बात कर रहे थे तो उनकी बातों में उन्हें एक दर्द का एहसास हुआ था.

विज्ञापन

क्या बोले यश?

जयदेव से बात करते हुए यश ने कहा था कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ जो हुआ है, उसे दिल पर मत लेना. फिल्म रिलीज हो चुकी है और अब कुछ भी बदला नहीं जा सकता है. दर्शक इसका फैसला कर चुके हैं और अब उसको चैलेंज नहीं किया जा सकता है. ये दर्शकों की च्वाइस है कि उन्हें ये फिल्म पसंद नहीं आई है. हमने इसे डेडिकेशन से बनाया है लेकिन दर्शकों को शायद ये पसंद नहीं आई है.

इस पर ज्यादा बात करने का मतलब नहीं- यश

यश ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा था कि इस पर ज्यादा बात करने का कोई मतलब नहीं है. अब हमें आगे के प्रोजेक्ट के लिए तैयार होना है और मैं तुमसे जल्द ही मिलूंगा. इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा जयदेव मोहन ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया है कि ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बाद यश के साथ उनकी दो बार बात हुई थी, लेकिन वो अभी तक एक्टर से नहीं मिले हैं.

विज्ञापन

फिल्म की रिलीज को हुए 15 दिन

हालांकि, जब यश का कॉल आया था तब भले ही वो भविष्य की बातें कर रहे थे लेकिन उनकी आवाज में एक दर्द था. गौरतलब है कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ से हर किसी को बेहद उम्मीदें थी, लेकिन फिल्म को रिलीज के बाद लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. ओपनिंग डे पर फिल्म को लोगों ने बड़ा मात्रा में देखा, लेकिन फिर जो रिव्यू आए और इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट आती चली गई. फिल्म ‘टॉक्सिक’ की बात करें तो फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं और 15 दिनों में ये फिल्म टोटल 247.69 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है, जो इसकी उम्मीद के हिसाब से बेहद कम है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ