---विज्ञापन---

‘तेरा पागलपन निकाल दूंगा…’, Bigg Boss 20 में काजी तौकीर पर भड़के आसिफ खान; हाथापाई तक पहुंची बात!

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में घमासान देखने को मिला है. काजी तौकीर और आसिफ खान के बीच झगड़ा देखने को मिला. इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि घर का माहौल भी गरमा गया. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

---विज्ञापन---

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में ‘बिग बॉस’ के घर में पहला बड़ा झगड़ा देखने को मिला. टास्क के दौरान शो के कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला. इस दौरान आसिफ खान काजी तौकीर पर बुरी तरह भड़क गए और काजी को गालियां देने लगे. वहीं काजी तौकीर भी चुप नहीं रहे और उन्होंने ने भी आसिफ को मुंह तोड़ जवाब दिया. इस लड़ाई से घर का माहौल भी गरमाया गया और कंटेस्टेंट्स भी दंग रह गए. सोशल मीडिया पर अब आसिफ और काजी की इस लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

‘बिग बॉस 20’ में मचा घमासान

दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क देखने को मिला. कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को टीम्स में बांट दिया गया. कैप्टेंसी के 3 दावेदार युंग डीएसए, आसिफ खान और गुल्लू को कंटेस्टेंट्स ने अलग-अलग सपोर्ट किया. इन 3 कंटेस्टेंट्स की टीम को अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीताने के लिए पॉपकॉर्न की बास्केट को सुरक्षित करना था. वहीं शुरुआत में टास्क काफी अच्छा जा रहा था, लेकिन बाद में आसिफ खान और काजी तौकीर का इतना बड़ा झगड़ा हुआ कि सभी कंटेस्टेंट्स दंग रह गए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के लिए घटी सलमान खान की फीस, 350 करोड़ से घटकर हुई 120 करोड़!

क्यों हुई लड़ाई?

काजी तौकीर युंग डीएसए की पॉपकॉर्न बास्केट के सामने खड़े थे और उन्हें जीताने की कोशिश में लगे थे. इस दौरान आम्रपाली दुबे को चोट लग जाती है. वहीं आम्रपाली आसिफ खान की टीम से खेल रही हैं तो आसिफ जैसे ही आम्रपाली दुबे को देखते हैं तो वो काजी तौकीर पर भड़क जाते हैं. जिसके बाद लड़ाई इतनी बड़ी बन जाती है कि दोनों एक-दूसरे के ऊपर चिल्लाने लगते हैं. इस दौरान आसिफ काजी से लड़ते-लड़ते खुद ही जमीन पर गिर पड़ते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि काजी ने उन्हें धक्का मारा जिसके बाद आसिफ और भड़क जाते हैं और काजी को गालियां देने लगते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में हुआ पहला नॉमिनेशन, 4 कंटेस्टेंट्स पर मंडराया एविक्शन का खतरा!

कौन जीता टास्क?

काजी और आसिफ के बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि सभी कंटेस्टेंट्स टास्क को छोड़ दोनों को शांत कराने लगते हैं. वहीं अब सोशल मीडिया पर भी काजी और आसिफ के बीच इस झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है. अभी शो शुरू ही हुआ है और ‘बिग बॉस 20’ बड़ी लड़ाई देखने को मिल गई. बता दें मेकर्स ने नया प्रोमो भी रिलीज किया है जिसमें अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टास्क को युंग डीएसए जीत चुके हैं और वो घर के पहले कैप्टन बन गए हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 10, 2026 09:04 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola