Hanuman Ansh के पार्ट 2 में नजर आएंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा! प्रोड्यूसर का क्या कहना?

Hanuman Ansh Part 2: नीम करौली बाबा पर बनी डिवोशनल फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर अब फिल्म की प्रोड्यूसर ने एक नया बयान दिया है. आइए जानते हैं कि अब उन्होंने क्या कहा है?

Hanuman Ansh

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का कैमियो? IMAGE CREDIT- INSTAGRAM

Hanuman Ansh Part 2: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा पर बनी डिवोशनल फिल्म ‘हनुमान अंश’ अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म लगातार कमाल का कलेक्शन करने में लगी हुई है और टिकट खिड़की पर इसने अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है. इस बीच चर्चा हो रही है कि फिल्म के आने वाले पार्ट्स में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का कैमियो हो सकता है? आइए जानते हैं कि इस पर प्रोड्यूसर नम्रता सिंह का क्या कहना है?

विज्ञापन

कई सेलेब्स ने देखी फिल्म

ये तो सभी जानते हैं कि इस फिल्म को हर कोई देख रहा है और कई सेलेब्स भी फिल्म को देख चुके हैं, जिन सेलेब्स ने इस फिल्म को देखा है, उन्होंने फिल्म की खूब तारीफ भी की है. इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने भी कहा था कि वो चाहते हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म को देखें.

विज्ञापन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का कैमियो!

इस बीच अब फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इसको लेकर एक नया बयान दिया है. साथ ही नम्रता ने ये भी बताया है कि फिल्म के आने वाले पार्ट्स में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का कैमियो हो सकता है या नहीं. दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि है ये प्रोजेक्ट हमेशा से एक ट्रॉयोलॉजी के तौर पर आने वाला था.

क्या बोलीं प्रोड्यूसर नम्रता सिंह?

इसके अलावा नम्रता ने ये भी बताया है कि अगले पार्ट में ये दिखाया जाएगा कि नीम करोली बाबा की स्प्रीचुअल जर्नी ग्लोबल ऑडियंस तक कैसे पहुंची? बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में जब नम्रता से पूछा गया कि क्या विराट और अनुष्का जैसे सितारे फिल्म के दूसरे पार्ट में कैमियो कर सकते हैं, तो इस उन्होंने कहा कि मैंने उनमें से कुछ से संपर्क किया है और वो फिल्म के बारे में पहले से जानते थे.

विज्ञापन

कैंची की कहानी भारतीय भक्तों के बारे में- नम्रता

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का का नीम करोली बाबा के साथ एक आध्यात्मिक संबंध है और वे कई बार उनके कैंची धाम जा चुके हैं. इसके अलावा नम्रता ने कहा है कि भारत में हजारों भक्त हैं, जिनके जीवन को उन्होंने छुआ है और वे निस्संदेह सर्वोपरि हैं. उन्होंने कहा कि कैंची की कहानी भारतीय भक्तों के बारे में है.

फिल्म ‘हनुमान अंश’ बड़ी सरप्राइज हिट

उन्होंने कहा कि अगली फिल्म इस बात पर केंद्रित होगी कि कैसे उन्होंने विदेशियों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करके भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया. चाहे वो स्टीव जॉब्स हों, मार्क जकरबर्ग हों या फिर ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी और जूलिया रॉबर्ट्स हों. फिल्म ‘हनुमान अंश’ साल 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट फिल्मों में से एक है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ