Shrimad Bhagavatam Part 1 Vishnurata का पहला टीजर पोस्टर रिलीज, सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की हुई धमाकेदार वापसी!

Shrimad Bhagavatam Part 1 Vishnurata Poster Teaser Release: ‘श्रीमद्भागवतम पार्ट 1: विष्णुरत’ का पहला पोस्टर टीजर रिलीज हो चुका है. ये फिल्म सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है. इस फिल्म से सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की भी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी हो रही है.

Shrimad Bhagavatam Part 1 Vishnurata Poster Teaser Release

‘श्रीमद्भागवतम पार्ट 1: विष्णुरत’ का टीजर पोस्टर जारी (Pic Credit- Instagram)

Shrimad Bhagavatam Part 1 Vishnurata Poster Teaser Release: सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी वापसी के लिए तैयार है. मेकर्स ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘श्रीमद्भागवतम पार्ट 1: विष्णुरत’ का पहला टीजर पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है, जो फिल्म की दुनिया की एक शांत और दिव्य झलक पेश करता है. पोस्टर में भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद देता हुआ हाथ नजर आता है. पहली झलक में किसी तरह का शोर या अतिरिक्त विजुअल ट्रीटमेंट नहीं दिखता, बल्कि इसकी सादगी ही इसे खास बनाती है. भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद को केंद्र में रखते हुए पोस्टर एक गहरा आध्यात्मिक एहसास देता है और दर्शकों को फिल्म की दुनिया की एक झलक दिखाता है.

विज्ञापन

सादगी से भरा है पोस्टर

आज के दौर में जब फिल्म के फर्स्ट लुक को प्रभावशाली बनाने के लिए AI, भारी ग्राफिक्स और कई तरह के विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं ‘श्रीमद्भागवतम’ का यह पोस्टर अपनी सादगी और दिव्यता के जरिए ध्यान खींचता है. इसमें किसी तरह के ग्राफिकल दिखावे के बजाय उस भाव को सामने रखा गया है, जो इस कहानी की आत्मा है. फिल्म के पहले पार्ट का नाम ‘विष्णुरत’ है, जिसका अर्थ है ‘वह जिसकी रक्षा भगवान विष्णु करते हैं.’ यह श्रीमद्भागवतम महापुराण से प्रेरित सात भागों वाली सिनेमाई कहानी का पहला अध्याय है. भगवान श्रीकृष्ण को केंद्र में रखने वाली यह महान कथा भक्ति, धर्म और इंसान के भगवान से जुड़ाव की कहानी है.

विज्ञापन

सागर पिक्चर्स का कमबैक

सागर पिक्चर्स के लिए यह प्रोजेक्ट उसकी समृद्ध विरासत से भी जुड़ा हुआ है. इसी बैनर ने 1987 में आई ऐतिहासिक ‘रामायण’ के जरिए भारतीय टेलीविजन के इतिहास में अपनी खास पहचान बनाई थी. अब इस विरासत को अगली पीढ़ी आगे बढ़ा रही है. आकाश सागर चोपड़ा और अमृत सागर चोपड़ा इस फिल्म के सह-निर्देशक हैं और वे दिवंगत फिल्ममेकर एवं निर्माता श्री रामानंद सागर के पोते हैं.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘श्रीमद्भागवतम पार्ट 1: विष्णुरत’ सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत है और 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को सभी प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट्स में रिलीज करने की योजना है. फिलहाल इस टीजर पोस्टर ने फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं रखा है, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की इस दिव्य झलक ने एक बात जरूर साफ कर दी है- ‘श्रीमद्भागवतम’ की यह सिनेमाई यात्रा आस्था, भक्ति और भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़ी होने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ